KBP Times

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल लेकिन असंभव भी नहीं

Indian cricket Team

India : भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फाइनल में पहुंचने के लिए टॉप-2 में रहना जरुरी है जिसके लिए टीम इंडिया को अपने आगे के नौ टेस्ट मैच जीतने होंगे। भारत अगर अपने बाकी 9 मैच जीत लेता है तो तो वह टॉप-2 फिनिश पक्का हो जाएगा।

अभी 9 मुकाबले बाकी, 3 सीरीज खेलनी हैं

मौजूदा साइकल में भारतीय टीम को 9 मैच खेलने हैं। इनमें 2 मैच श्रीलंका, 2 मैच न्यूजीलैंड और 5 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में खेलने हैं। श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को नवंबर महीने में न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। उसके बाद 5 मैचों की होम सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है।

मैच हारने पर क्या होगा असर

टेस्ट मैचों की सीरीज में एक भी मैच हारने पर भारत के 68.52 परसेंट पॉइंट्स होंगे। इस स्थिति में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 2 मैच हारने की स्थिति में भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा।

श्रीलंका से हारे तो पाकिस्तान से भी पिछड़ सकते हैं

भारत श्रीलंका के साथ अपने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरु कर रहा है। 2-0 से सीरीज जीतने पर टीम इंडिया के 57.58 परसेंट अंक हो जाएंगे। इसी दौरान अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश को एक भी मैच हरा देती है, तो भारत चौथे स्थान पर आ जाएगा। वहीं, 0-2 से हारने की स्थिति पर भारतीय टीम के 36.36 परसेंट पॉइंट्स हो जाएंगे और वह श्रीलंका से भी नीचे हो जाएगी। यहां से फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएंगी। इस स्थिति में भारत पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पीछे हो सकता है। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड पर 3-0 से जीत दर्ज करनी होगी।

साउथ अफ्रीका से क्लीन स्वीप ने नुकसान पहुंचाया

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे से अपने अभियान का आगाज किया। टीम ने वहां 5 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इंग्लैंड से लौटने के बाद वेस्टइंडीज को होम कंडीशंस में वेस्टइंडीज को 2-0 से हरा दिया। यहां तक सब ठीक था। लेकिन, पिछले साल उसे वर्ल्ड चौंपियन साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की सीरीज में 2-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया। यहीं भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में पिछड़ गई।

यह भी पढ़ें –भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच की कमेंट्री करेंगे अजिंक्य रहाणे

यह भी देखें –डांगावास नरसंहार केस में 40 आरोपी बरी, जयपुर में फूटा SC/ST समाज का गुस्सा | Dangawas Case Protest

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

Urbal Local Bodies election

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव, 14 सितंबर को रिजल्ट, आचार संहिता लागू

Supreme court order to senior citizens

सुप्रीम कोर्ट का आदेश; बच्चों को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता

RJD protest in patna

पटना में राजद का प्रदर्शन, राजभवन तक निकाला मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

Operation Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर पर बनी डॉक्यूमेंट्री को पाक ने बताया प्रोपेगेंडा, कहा-यह एक तरफा, हकीकत नहीं

2

2