KBP Times

सदन में गृह मंत्री जवाब देने को हुए तैयार, आज तीन बजे से चर्चा कल तीन बजे जवाब

Home Minister of India Amit Shah

Home Minister : संसद के मानसूत्र में विपक्ष लगातार मांग करता रहा कि गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर जवाब दें कि जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन चलाने का आर्डर किसने दिया। अब जब मानसून सत्र खत्म होने में सिर्फ एक दिन बचा है तब अमित शाह ने आज संसद परिसर में कहा कि विपक्ष चर्चा करे, मैं हर मुद्दे पर जवाब दूंगा आज 3 बजे से बहस शुरू करें।

अब गृह मंत्री बोले

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद परिसर में मीडिया को कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को लाठी से पीटने और उन पर गोलियां चलाने का ऑर्डर किसने दिया। दिल्ली पुलिस और आरएएफ दोनों गृह मंत्रालय के आदेश पर काम करते हैं। अगर शाह ने आदेश नहीं दिया या उन्हें इस बारे में नहीं पता है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दरअसल विपक्ष लगातार राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर संसद में अमित शाह के बयान पर अड़ा था।

शाह बोले- मैं तो रोज आ रहा हूं

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्र शुरू होने के बाद से वह रोज संसद आ रहे हैं और अपने चैंबर में मौजूद रहते हैं, लेकिन विपक्ष दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा। उन्होंने कहा कि जब संसद की कार्यवाही ही नहीं चलने दी जा रही है तो सदन में जाने का क्या मतलब है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। शाह ने कहा- अब जनता तय करे कि वास्तव में कौन भाग रहा है। आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक सरकार हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह सदन में मौजूद रहेंगे, सभी की बातें सुनेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। वह इस मुद्दे पर चर्चा के साथ-साथ इस बात पर भी चर्चा करने के लिए तैयार हैं कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं करना चाहता।

खड़गे बोले- कल भी कुछ नहीं होगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्र प्रदर्शनों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए। खड़गे ने कहा- कल कुछ नहीं होगा। हम वही करते रहेंगे जो अब तक करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें –इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा सतवंत सिंह लड़ेगा पंजाब चुनाव, ‘वारिस पंजाब दे’ ने बनाया उम्मीदवार

यह भी देखें- Jaipur: ढाई करोड़ की सड़क 8 महीने बाद भी अधूरी! बोर्ड पर काम पूरा, जमीन पर गड्ढे | Jaipur News

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2