KBP Times

रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा का झारखंड बंद

ABVP protest in Jharkhand

ABVP : रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज भाजपा ने झारखंड बंद का आहवान किया है वहीं ABVP  कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा झारखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता और ABVP के छात्र सडक पर उतरे हैं। दूसरी ओर हेमंत सरकार ने कहा है कि छात्र आंदोलन को हाईजैक कर लिया गया है।

आज भाजपा का बंद

झारखंड में लोक सेवा आयोग भर्ती में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र आंदोलन के समर्थन और कल हुए लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा ने आज मंगलवार को झारखंड बंद बुलाया है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में रांची के रातू रोड में टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ‘लाठी-गोली की सरकार नहीं चलेगी’, ‘हेमंत सोरेन इस्तीफा दो’ के नारे लगे।रांची में बंद समर्थक जेसीबी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कई जगह सड़क पर टायर जलाकर जाम लगाया गया है। कुछ जिलों में कार्यकर्ता जबरन दुकानें बंद कराते नजर आए। कई बंद समर्थकों को पुलिस ने डिटेन किया है।

एबीवीपी का विधानसभा घेराव

इधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदABVP  ने छात्र आंदोलन के समर्थन में आज विधानसभा मार्च करने वाले हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा में जुटे हैं। उन्हें रोकने के लिए फोर्स तैनात की गई है।

कल हुए लाठीचार्ज में 100 से ज्यादा छात्र घायल

बता दें कि कल सोमवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट तक पहुंच गए थे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज किया। जानकारी के अनुसार इससे 100 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। सदर अस्पताल में 10 छात्र गंभीर रूप से घायल होकर पहुंचे। इसमें तीन को भर्ती कराया गया है। कई छात्रों के हाथ और पैर में फ्रैक्चर है। रांची पुलिस के करीब 14 पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। एक पुलिसकर्मी अंजनी यादव धुर्वा स्थित निजी अस्पताल आईसीयू में भर्ती है।

पुरानी विधानसभा में फोर्स तैनात

पुरानी विधानसभा में बड़ी संख्या में ABVP के कार्यकर्ता जुटे हैं। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। हजारीबाग में भी बंद का असर दिख रहा है। कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –राहुल गांधी बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? रांची प्रदर्शन पर कहा-बल प्रयोग गलत

यह भी देखें –जयपुर में कांग्रेस का ‘हिसाब मांगो मार्च’, वॉटर कैनन के बीच पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

Meta

केन्द्र सरकार ने मेटा से कहा-एक तरफा नैरेटिव वाला कंटेंट नहीं हो, एल्गोरिदम की करें समीक्षा

2

2