KBP Times

सोशल मीडिया पर नहीं करें ऐसे पोस्ट, कपल्स रिलेशन को रखें इंटरनेट से दूर

Couple Relations

Couple Relations : आजकल के दौर में सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे अधिक समय खर्च होने लगा है। थोडा सा फ्री समय मिला नहीं कि मोबाइल पर सोशल मीडिया एप खोल कर देखने लगते हैं। ऐसे में जब भी हम इंस्टाग्राम या बाकी कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खोलते हैं, तो कोई अपनी मैरीज एनीवर्सरी सेलिब्रेट करता नजर आता है, तो कोई अपने पार्टनर के साथ सरप्राइज ट्रिप की स्टोरी पोस्ट करता है. इससे देखने में ऐसा लगता है कि शायद खुशहाल रिलेशनशिप का राज यही है।

रिश्ते की मजबूती

असल में किसी रिश्ते की मजबूती को सोशल मीडिया पोस्ट्स से नहीं मापा जा सकता है। पोस्ट में दिखने वाली या दिखाई गई खुशी वास्तविक हो यह जरुरी नहीं है। इसी कारण कई कपल्स अपने रिलेशन को इंटरनेट की दुनिया से दूर रखते हैं। कपल्स को सोशल मीडिया पर क्या चीजें पोस्ट करने से बचना चाहिए जानिए एक्सपर्ट से –

आपसी झगड़ों को पोस्ट करना

कपल्स के बीच झगडा होना काफी आम बात है. कई लोग आपसी झगड़ों के बाद सैड स्टोरी पोस्ट करते हैं, तो कई ऐसे गाने लगाना शुरू कर देते हैं जिससे लोग रिलेशन के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए. अगर पार्टनर से आपकी लड़ाई हुई है, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की जगह, आमने-सामने बैठकर बातचीत करें.

कपल गोल्स

अक्सर जो कपल्स असल जिंदगी में एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं, उन्हें पूरी दुनिया को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ती कि वे कितना खुश हैं. ऐसे में खुशहाल रिलेशनशिप के लिए रोजाना सेल्फी, एनिवर्सरी का काउंटडाउन या कोई कपल गोल्स वाली पोस्ट शेयर न करें. इसकी जगह आप खूबसूरत और यादगार पलों को जीएं और यादों में कैद करें.

महंगा गिफ्ट

कई लोग सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर द्वारा दिए गए महंगे गिफ्ट्स की स्टोरी या फोटो पोस्ट कर देते हैं. इसके बाद अधिकतर लोगों को लगता है कि प्यार का मतलब गुलदस्ते, लग्जरी डिनर या सरप्राइज ट्रिप्स हैं. लेकिन ऐसा नहीं होता है, खुश रहने वाले कपल्स इन चीजों को पोस्ट नहीं करते हैं और खास पलों को असली जिंदगी में जीते हैं.

छोटे-छोटे मूमेंट्स

कई कपल्स अपने पार्टनर द्वारा किए गए छोटे-छोटे एफर्ट्स और खास पलों को इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं. हालांकि, असल में खुश और एन्जॉय करने वाले कपल्स अक्सर ऐसी निजी बातों को अपने तक ही सीमित रखते हैं. साथ ही उनके लिए रिश्ता लाइक्स और कमेंट्स पर डिपेंड नहीं करता, बल्कि यादों और एहसासों पर करता है जो वे एक-दूसरे के साथ बिताते हैं।

यह भी पढें –पैकेज्ड फूड बच्चों के लिए सही नहीं, महाराष्ट्र में स्कूल के पास बिक्री पर लगाई रोक

यह भी देखें –श्योसिंहपुरा में बुनियादी सुविधाओं का अकाल! सड़क, पानी, बस सब बदहाल | ग्रामीणों की खुली पीड़ा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teacher beat student

होमवर्क ना करने पर टीचर ने मारा थप्पड़, छह साल के छात्र प्रणय तेजा की हार्टअटैक से मौत

Dharmendr Gehlot resign from BJP

अजमेर में भाजपा नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने दिया इस्तीफा, मचा सियासी घमासान

film bobby song

फिल्म ‘बॉबी’ का गाना “झूठ बोले कौआ काटे”, बुंदेलखंड की कहावत और लोकगीत

Viral Video

दो लोहे की पाइपों पर बोलेरो लेकर गहरी खाई पार कर गया ड्राइवर, वायरल VIDEO देख दंग रह गए लोग

Jharkhand High Court

झारखंड हाईकोर्ट से सोरेन सरकार को बड़ा झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर लगी रोक

RLP will fight election

खंडेला और रींगस नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी RLP

Change the rules of youtube

Youtube ने किया बदलाव, आपका विडियो शुरु होते ही Count होगा View

Rahul Gandhi News

“RSS के साथ मुझे समस्या है…” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने साधा निशाना

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

2

2