KBP Times

“अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा…” राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा- कल प्रयागराज में एक छात्र ने मुझसे यही कहा, सालों की तैयारी, घर की ज़मीन बेची, मां-बाप का कर्ज़ और फिर भी हाथ में कुछ नहीं. यह हार उसकी नहीं है. यह उस व्यवस्था की हार है जिसने उसकी मेहनत का दाम देने से इनकार कर दिया. तेरह दिन हो गए- गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. पीएम मोदी माफी मांगने की जगह क्षमा बांट रहे हैं.

“इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा”
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह यह मत समझिए कि हम जवाबदेही मांगना बंद कर देंगे. राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट चले और आपने एक शब्द नहीं कहा. आज नहीं तो कल, इस जुर्म का जवाब आपको देना ही पड़ेगा. छात्र देश की रोशनी हैं और मैं उनकी पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूं.

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे थे राहुल गांधी
इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में 47 मिनट बात की. उन्होंने कहा कि सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा दिया है. आपको जितनी रील बनाना है बनाओ, मजदूरी करो. 21वीं सदी का नशा लो, लेकिन नौकरी नहीं मिल सकती है. परिवारों से लाखों-करोड़ों रुपये लिए जाते हैं और बदले में BA-MA की डिग्री मिलती है. यह सर्टिफिकेट रोजगार की गारंटी नहीं देता. आज हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी मिल रही है. राहुल ने मंच पर कई छात्र-छात्राओं से भी बात की और उनसे शिक्षा, रोजगार से जुड़े सवाल किए. उनके साथ प्रियंका गांधी की बेटी मिराया भी मौजूद थीं.

यह भी पढ़ें: “बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया…” पूर्व CM ममता बनर्जी की गाड़ी पर हमला

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2