KBP Times

जयपुर तिरंगा यात्रा में पूर्व भाजपा अध्यक्ष जे.पी नड्डा होंगे शामिल, CM के नेतृत्व में रैली का आयोजन

Tiranga Rally in Jaipur

Tiranga Rally: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत रविवार 9 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्यस्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। रैली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम में आयोजित बैठक में रैली की तैयारियों, रूट एवं समय को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रैली का रूट एवं समय

जानकारी के अनुसार राज्यस्तरीय तिरंगा रैली 9 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे अल्बर्ट हॉल से रवाना होगी। रैली अल्बर्ट हॉल से न्यू गेट, वहां से सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ पहुंचेगी। निर्धारित रूट पर रैली के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली का आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ किया जाए तथा इसमें अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा रैली के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में पुलिस, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, जिला परिषद, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, खेल, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें –जयपुर में ‘एक तिरंगा–एक भारत’ कार्यक्रम, सम्मान-समानता और समावेशन का दिया संदेश

यह भी देखें –जयपुर में शहीद स्मारक पर उमड़ा तृतीय श्रेणी शिक्षकों का सैलाब | सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2