KBP Times

अबान की मौत पर भाजपा विधायक बोले- अतीक के कर्मो की सजा भुगत रहा परिवार

Atik ahmed and sons

Abaan : उत्तर प्रदेश भाजपा के विधायक और पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सडक दुर्घटना में अबान की मौत पर कहा- अतीक के कर्मों की सजा उसका परिवार भुगत रहा है। दो बच्चे मर गए। दो जेल में है। बीवी फरार है। ईश्वर सजा दे रहा है। इससे पहले, प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो भड़क गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं। ये कौन-सी नई बात है।

दोनों भाइयों को पैरोल दी

माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटे अली और उमर छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे दोनों भाइयों को पैरोल दे दी। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद है। कोर्ट का आदेश जेल पहुंचने के बाद दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। ऐसे में अबान को प्रयागराज में देर रात या कल सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है। परिवार ने अबान के शव को डीप फ्रीजर में रख दिया है। अबान के अंतिम दर्शन के लिए लगभग दो हजार लोग पहुंचे थे जिनमें तीन सौ से अधिक महिलाएं शामिल थी। कब्रिस्तान में 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

उमर और अली को पैरोल लेकिन समय लग सकता है

अबान के भाई और अतीक अहमद के दो बेटे उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। अबान की मां शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है। वह पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थी। ऐसे में शाइस्ता अबान के जनाजे में शामिल होगी या नहीं, इसे लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं।

डिप्टी सीएम सवाल से हुए नाराज

शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो वह नाराज हो गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं ये कौन सी नई बात है।

गांव में रिश्तेदारों का शोक

अबान का शव शुक्रवार तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा था। अतीक का घर टूटने के बाद अबान और उसके भाई यहीं रहते थे। शव पहुंचते ही रिश्तेदार फूट-फूटकर रोने लगे। अबान को कसारी-मसारी के खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है। यहां अतीक, उसके पिता फिरोज अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें हैं।

सपा विधायक आरके वर्मा पहुंचे

प्रतापगढ़ की रानीगंज सीट से सपा विधायक आरके वर्मा हटवा गांव पहुंचे। उन्होंने अबान और सोनू के परिजनों को ढांढस बंधाया।

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sugar price hike in market

चीनी की कीमतों में लगेगी लगाम, सरकार ने स्टॉक के नियम किए सख्त

Double murder in lucknow

लखनऊ में सनसनी, डबल मर्डर के बाद आरोपी ने की आत्महत्या

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

2

2