Nursing : नर्सिंग ऑफिसर के 12 हजार और एएनएम के 7 हजार पदों पर जल्द भर्ती की मांग को लेकर जयपुर में एक महिला सहित 3 संविदा नर्सिंगकर्मी करीब 90 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मियों के समर्थन में बड़ी संख्या में अन्य संविदा नर्सिंगकर्मी पहुंचे हैं। पुलिस उन्हें टंकी के पास से हटाने की कोशिश कर रही है और उन्हें दूर किया गया है।
तीन संविदा नर्सिंगकर्मी टंकी पर चढे
संविदा नर्सिंगकर्मी नेता विमल शर्मा (32), रॉबिन शर्मा (28) और संजीता चौधरी (30) शुक्रवार सुबह 3.40 बजे जयपुरिया हॉस्पिटल परिसर की टंकी पर चढ़े थे। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सुबह हुई बारिश के बावजूद वे डटे हुए हैं। मौके पर पुलिस के साथ ही सिविल डिफेंस की टीम पहुंच गई है। तीनों को टंकी से नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। एहतियातन टंकी के नीचे जाल लगाया गया है।
अफसरों तक सुनवाई नहीं
टंकी पर चढ़े नर्सिंगकर्मियों का कहना है कि पिछले दो साल से सरकार से भर्ती में मेरिट $ बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग कर रहे हैं। मंत्रियों और अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमें हमारा भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। इस वजह से आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान में संविदा कर्मचारी बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं। वर्षों से नियमित कर्मचारियों की तरह सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है। इससे वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
22 बार ज्ञापन दिया, लेकिन आश्वासन नहीं मिला
पानी की टंकी पर चढ़े संविदा नर्सिंगकर्मियों को समर्थन देने पहुंचे संविदकर्मी बताते हैं कि हमारी सिर्फ एक ही मांग है कि मेरिट प्लस बोनस के आधार पर नियुक्ति दी जाए। हम चिकित्सा मंत्री को करीब 20 से 22 बार ज्ञापन दे चुके हैं। इन सबके बीच हमने चिकित्सा मंत्री का स्वागत भी किया और हमारी कई बार टेबल वार्ता भी हुई। लेकिन हमें कोई स्पष्ट आश्वासन आज तक नहीं मिला।
दीपक कर चुका आत्महत्या
सरकार की उपेक्षा और नकरात्मक सोच से परेशान होकर संविदाकर्मी दीपक आत्महत्या तक कर चुका है। संविदकर्मीयों का कहना है कि जब तक हमें लिखित में आश्वासन नहीं मिल जाता, वे टंकी से नहीं उतरेंगे। यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो आत्महत्या को भी मजबूर हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें –बेरोजगारी बनेगा ब्श्रच् का मुद्दा, सितंबर में कैंपेन ‘क्या बोलती पब्लिक’
यह भी देखें – गलताजी का सबसे बड़ा रहस्य! आखिर क्यों कभी नहीं सूखता पवित्र गलता कुंड? | Jaipur Galta Ji | KBP Times



