Turbulance : एयर इंडिया का विमान हवा के तेज भंवर में फंसने से यात्रियों की सांसे अटक गईं। विमान अचानक तेजी से नीचे आया, यात्रियों को जोर जोर से झटके लगे, विमान की छत पर दरारें पडने लगीं। यह दृश्य किसी फिल्म का नहीं बल्कि हकीकत में थाईलैंड से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में हुआ है। गनीमत यह रही कि विमान दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है। थाइलैंड से दिल्ली आ रही फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस होने से 12 यात्री घायल हो गए हैं. ये विमान थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था. इस दौरान विमान टर्बुलेंस का शिकार हो गया. टर्बुलेंस इतना भयानक था कि किसी कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आई हैं. इनका इलाज दिल्ली एयरपोर्ट के मेडिकल यूनिट में कराया जा रहा है।
सांसे अटकी, यात्री का कान फटा
यात्रियों से जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट एआई 2379 में उड़ान के दौरान ऊंचाई पर अचानक टर्बुलेंस होने लगा, जिससे फ्लाइट तेजी से नीचे आ गई. अचानक झटके लगने और फ्लाइट के भीतर पैदा हुए प्रेशर ने यात्रियों पर बुरा असर डाला, उनकी सांसे अटक गईं और यात्री प्रार्थना करने लगे। दबाव के कारण एक यात्री के कान मे इंजरी हुई है. इतनी तेज नीचे आने से उनका कान फट गया है।
कंधे पर आई चोट
वहीं एक अन्य यात्री ने कंधे में तेज झटका लगने की बात कही है. एयरलाइन ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और देखभाल के लिए एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सुविधा केंद्र भेजा गया है, जहां एयर इंडिया की एयरपोर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ उनकी हेल्प कर रहे हैं।
यात्री घबरा गए लेकिन विमान सुरक्षित उतरा
यात्रियों ने बताया कि दिल्ली में लैंडिंग से कुछ देर पहले विमान नीचे अचानक नीचे आने लगा. और हिचकोले खाने लगा. इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. इस दौरान कई यात्रियों को चोटें आईं. कुछ देर के लिए विमान में अफरा-तफरी का माहौल मच गया. हालांकि पायलट ने बड़ी मुश्किल से विमान को सफलतापूर्वक लैंड करवाया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा तथा उनका स्वास्थ्य हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.
क्या होता है एयर टर्बुलेंस ?
आसमान में एअर टर्बुलेंस तब पैदा होता है जब हवा का प्रवाह असमान और अनियमित हो जाता है. सामान्यतः हवा स्थिर परतों में बहती है, लेकिन कई कारणों से यह गड़बड़ा जाती है. धरती के गर्म होने से गर्म हवा ऊपर उठती है और ठंडी हवा नीचे आती है, जिससे थर्मल डिस्टरबेंस बनता है. पहाड़ों से टकराने पर हवा ऊपर-नीचे लहरें बनाती है. ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम जैसी तेज हवाओं के बीच गति के अंतर से भी अशांति उत्पन्न होती है.
यह भी पढ़ें –केजरीवाल का पीएम आवास तक मार्च, पुलिस ने रोका, आप नेता धरने पर बैठे
यह भी देखें –जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी



