KBP Times

संसद में खरगे बोले- मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ED, CBI खामोश क्यों ? प्रियंका बोलीं- भाजपा से जनता ऊब चुकी

Ram mandir offering theft

Ram Mandir Offering theft :  संसद में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विपक्ष हमलावार है। संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर आज फिर से विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केन्द्र सरकार से सवाल किया कि राम मंदिर चढावा मामले में ईडी, सीबीआई एजेंसियां खामोश क्यों हैं ? इस पर सरकार की ओर से किरण रिजिजू ने सीधा जवाब नहीं देतेे हुए इस मुद्दे पर विपक्ष पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया।

प्रियंका बोलीं भाजपा से जनता ऊब चुकी हैं

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा से जनता ऊब चुकी है, उपचुनाव नतीजे इसकी शुरुआत है। बिहार और मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब साफ है कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है। लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है।

दोनों सदनों में जमकर हंगामा, स्थगित

संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही महज 3 मिनट चलने के बाद दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही करीब आधे घंटे हंगामे के बाद 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच बहस हुई।

खडगे का सवाल रिजिजु का जवाब

कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया था। ट्रस्ट को 70 एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपी। पीएम खुद राम मंदिर से जुड़े हर आयोजन में शामिल हुए। अब ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियां कहां हैं। सरकार को सदन में इसका जवाब देना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सालों तक भगवान राम और राम मंदिर का विरोध करती रही हैं। राम मंदिर बनने पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया था। आज वही लोग घड़ियाली आंसू बहाकर देश को गुमराह नहीं कर सकते। पहले भगवान राम का अपमान करने के लिए देश से माफी मांगिए, उसके बाद सरकार से जवाब मांगिए।

यह भी पढ़ें –तमिलनाडु पुलिस ने नेता विपक्ष स्टालिन को लिया हिरासत में, अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी

यह भी देखें –जयपुर में UGC कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज | महिपाल सिंह मकराना की सरकार को खुली चेतावनी

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

2

2