KBP Times

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

Anti Drug Campaign

Anti Drug Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (2 जुलाई) ‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया. देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 हजार ये ज्यादा स्थानों से एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े. प्रधानमंत्री ने संबोधन से पहले देशभर के युवाओं के साथ नशा मुक्त भारत बनाने की शपथ ली. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सब एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं. आज हम सभी जिस अभियान के साक्षी बन रहे हैं वो अभियान व्यक्ति के लिए है, परिवार के लिए है, समाज के लिए भी है और सबसे बड़ी बात है कि ये राष्ट्र के लिए है.

“नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे”
उन्होंने कहा कि आज जब भारत ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है इसके लिए आवश्यक है कि देश का युवा तन से स्वस्थ हो, मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरपूर हो और ड्रग जैसे घातक आदत से हमेशा दूर ही रहे. यही इस अभियान का उद्देश्य है. इसलिए हम सब को ये संकल्प लेना है कि हमारे युवा नशे और ड्रग्स के खतरे को समझें और हर तरह से जागरूक रहें और इससे दूर रहें. आने वाले 100 रविवार नशा मुक्त भारत की दिशा में 100 मजबूत कदम होंगे. आज हजारों स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लाखों विद्यार्थी इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े हैं.

“आपने अपनी ज़िंदगी को नशे से दूर रखने का फ़ैसला किया”
PM मोदी ने कहा कि हमारे समाज में भी नशे को हमेशा एक बुराई के रूप में देखा है. हमारे संतों ने, गुरुओं ने हमें इससे बचने के लिए चेताया. हमारी संस्कृति में बचाव के लिए चेतावनी भी दी गई है और नशे की आदत लगने पर उससे निकलने के रास्ते भी बताए गए हैं. समाज का सहयोग, योग और ध्यान की ताकत नशे के खिलाफ हमारे अंतर्मन को ताकत देते हैं. कुछ समय पहले ही, देश भर में लाखों युवाओं ने नशा-मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया है. आपने अपनी ज़िंदगी को नशे से दूर रखने का फ़ैसला किया है. आपने अपने स्कूलों, कॉलेजों और समाज में नशा-मुक्ति का संदेश फैलाने का भी संकल्प लिया है. दोस्तों, आज लिया गया यह संकल्प आने वाले 100 सप्ताह तक इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा. हर रविवार को कला, संस्कृति, खेल, ध्यान, आध्यात्मिकता और सेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. नशा-मुक्ति का संदेश नए लोगों तक पहुंचेगा.

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश रचते हैं”
प्रधानमंत्री ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान में आज सरकार भी मजबूती से युवाओं के साथ खड़ी है. नशे के कारोबारियों और नशे पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है. पहले की तुलना में गिरफ्तारियां कई गुना ज्यादा हुई है और हजारों करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है. ये दिखाता है कि ड्रग्स के खिलाफ हमारी सरकार कितनी सख्त है. उन्होंने कहा कि जब कोई युवा नशे की लत का शिकार होता है तो नुकसान सिर्फ उस व्यक्ति को नहीं होता बल्कि एक सपना भी टूट जाता है. दुश्मन देश हमारे युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश रचते हैं और कोई कसर नहीं छोड़ते. हमारे जैसे देश को बर्बाद करने की मंशा के साथ ड्रग्स की सप्लाई से फायदा उठाना उनके आतंक प्रेरित एजेंडे का ही एक हिस्सा है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Pappu Yadav

“FIR से राहुल, प्रियंका गांधी नहीं डरे तो पप्पू यादव कैसे डर जाए…” पूर्णिया सांसद का पलटवार

Anti Drug Campaign

“दुश्मन देश युवाओं को नशे के जाल में…” PM मोदी का Gen-Z से सीधा संवाद

West Bengal

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में हिंसा की साजिश का दावा, जैश से जुड़ा संदिग्ध और उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

Monsoon Update

देशभर में बारिश का कहर: केरल-कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 की मौत, किश्तवाड़ में फटा बादल

Donald Trump

अमेरिका ने फिलहाल टाला ईरान पर हमला, परमाणु खतरा खत्म करने और होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

OBC, SC and ST

राजस्थान में OBC, SC-ST का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग

Murder of two labour

केलाम के ईंट-भट्टे पर दो मजदूरों की हत्या में आतंकी संगठन ‘द रजिस्टेंस फ्रंट’ का हाथ

District Collector Jaipur

जयपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामयी बनाने के दिए निर्देश

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

2

2