KBP Times

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

PM Modi in amravati

PM Modi: PM नरेंद्र मोदी ने इशारों में कांग्रेस शासन और नेहरु-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले देश में एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया। पीएम मोदी शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए पिछली सरकारों पर यह कटाक्ष किया। इस दौरान उन्होंने चुट्टिलू कॉटेज की डिजाइन पर बने एयरपोर्ट पर फैसिलिटीज देखीं। विजयनगरम जिले के भोगपुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।

हमने परंपरा बदली

पीएम मोदी ने कहा कि हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा, और इस एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा।

अल्लूरी सीताराम की धरती

पीएम ने कहा- अल्लूरी सीताराम ने आदिवासियों के लिए काम किया, ये अल्लूरी सीताराम राजू की धरती है। अल्लूरी सीताराम ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज वहां पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। ये एयरपोर्ट आंध्र और उत्तर आंध्र की ग्रोथ का रनवे है। ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्चपैड है।

रोड शो करते हुए मंच तक पहुंचे पीएम

पीएम मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन भी किया। पीएम ने कहा- आज चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है।

करोडों के प्रोजेक्ट्स पर काम

आंध्रप्रदेश में करीब 1 लाख करोड़ रुपए की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। राज्य के पूरे रेल नेटवर्क का इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। यहां 70 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। पीएम ने कहा- आज चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के नेतृत्व में एनडीए की पूरी टीम आंध्र प्रदेश के लिए डबल स्पीड से काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ दिन पहले ही सरकार ने उड़ान योजना के दूसरे फेज की शुरुआत की है, इस पर भी 29 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कुछ दिन पहले काशी में स्पोक एयरपोर्ट मॉडल का शुभारंभ हुआ। आज वही मॉडल के पंजाब के अमृतसर तक पहुंच गया है। इससे अमृतसर से 25 से ज्यादा डेस्टिनेशन जुड़ जाएंगी।

मोदी बोले- आज का दिन स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम

मोदी ने कहा- आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बहुत अहम है। मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर, एक शुभ महीने में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। आज 18 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

यह भी पढ़ें- ईरान के ऊर्जा स्रोतों पर अमेरिका और इस्राइल कर सकते हैं हमला, ईरान बोला – जवाब दिया जाएगा

यह भी देखें-48 दिन से धरने पर नर्सिंग कर्मी, फिर भी सरकार खामोश! सेवा बहाली को लेकर आर-पार की लड़ाई | SMS Jaipur

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajit Dobhal

अजीत डोभाल बोले- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, युवा पीढ़ी को समझना होगा

PM Modi on instgram

भागवत की नसीहत के बाद PM मोदी ने किया Zen-G से फिर संवाद, राजनीति गर्माई

AI Agent or Assistant

आपका काम आसान करने आ गया AI Agent , कर सकता है ईमेल, टिकट, मीटिंग Fix

AAP on E20 fuel

E-20 फ्यूल मुद्दे पर AAP का PM हाउस तक मार्च का ऐलान

RPSC issue answer sheet

RPSC ने सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम की मॉडल आंसर-की जारी, ऑथेंटिक प्रमाण अटैच जरूरी

PM Modi in amravati

PM मोदी बोले-पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थे एयरपोर्ट, हमनें परंपरा बदली

Amarnath yatra stop by heavy rain

भारी बारिश से अमरनाथ और केदारनाथ यात्रा रोकी, 28 अगस्त को होगा समापन

Commonwealth Games Indian Player

Commonwealth Games; भारतीय खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन, अब 6 गोल्ड सहित कुल 24 मेडल जीते

Changes in Systems of Banking, Railway and Gas

आज से गैस, रेलवे और बैंकिंग सिस्टम में बदलाव से आम आदमी को मिलेंगी कई सुविधाएं

2

2