One Size-Fit All : अगर आप अपने नाप के कपड़े ऑनलाइन या ऑफ़लाइन खरीदते हैं तो साइज का कन्फ्यूजन होता ही है। सबसे पहले तो ये पता करो कि आपको कौन सा साइज फिट आता है. मतलब स्मॉल, मीडियम, लार्ज या एक्स्ट्रा लार्ज। हमारे देश में अधिकांश कपड़ा ब्रांड वर्तमान में यूएस या यूके के साइज चार्ट पर निर्भर हैं, भले ही हमारा बॉडी टाइप एकदम अलग है। जरूरी नहीं होता कि एक कंपनी का मीडियम साइज आपको दूसरी कंपनी के मीडियम साइज में फिट आएगा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
वन नेशन-वन साइज
भारत सरकार यूरोप और अमेरिका की तर्ज पर सबके लिए एक मानक फ्रेमवर्क तैयार कर रही है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेक्सटाइल मंत्रालय राष्ट्रीय परिधान आकार ढांचे को अमली जामा पहनाने के करीब है. इसका मतलब भविष्य में देश में मिलने वाले हर कपड़े का माप स्टैन्डर्ड होगा। एस का मतलब होगा स्मॉल और इसके फरमे में आने वाली सभी कंपनियों के कपड़े एक साइज के होंगे. इसके बाद अगर आपको एक कंपनी का एल साइज फिट आता है तो दूसरी कंपनी का भी आप आंख बंद करके एल साइज खरीद सकते हैं। नए फ्रेमवर्क को आसान बनाने के साथ साइज को एस-एम-एक्स-एक्सएल ही रखा जाएगा क्योंकि आमतौर पर लोग नंबर वाली साइज के साथ बहुत सहज नहीं होते हैं। स्मॉल, मीडियम, लार्ज में मन को मनाना आसान होता है।
कैसे तय होगा साइज?
देसी बॉडी टाइप के मानक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी द्वारा तय किए जाएंगे. देश के सबसे फेमस संस्थान ने 15 साल के ऊपर के 25 हजार से ज्यादा बॉडी टाइप (पुरुष और महिला) को समझकर ये मानक तैयार किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार इसके साथ दूसरे मानक जैसे कंधे, कमर जैसे शरीर के मापों के मानकीकरण पर भी विचार-विमर्श कर रही है. इसके फाइनल होते ही देश में नया साइज स्टैन्डर्ड लागू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें –सावन के महीने में आपसी प्रेम को बनाएं मज़बूत, रिश्तों में भरें ताज़गी
यह भी देखें –पुरानी भर्तियों में 1 साल वेटेज की मांग! शहीद स्मारक पर 20 हजार युवाओं का प्रदर्शन | Rajasthan News



