Ajmer Congress : राजस्थान सरकार द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव 2026 का आगाज होते ही अजमेर कांग्रेस में चुनावी सरगर्मिया तेज हो गई है। शहर कांग्रेस के संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी ने अजमेर शहर को 15 सेक्टर में बांटकर वार्ड प्रभारी नियुक्त किए हैं । यह वार्ड प्रभारी योग्य प्रत्याशियों की तलाश करेंगे और उनके आवेदन लेंगे। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजकुमार जयपाल ने फतवा जारी कर कहा कि टिकट वितरण में वार्ड प्रभारी की अनुशंसा को तवज्जो दी जाएगी एवं योग्य एवं जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा।
प्रभारी की नियुक्ति का कोई औचित्य नहीं
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अभी केवल स्थानीय निकाय चुनाव 2026 का आगाज हुआ है और नगर निगम अजमेर के चुनाव के लिए लॉटरी नहीं निकाली गई है । कौन सा वार्ड किस वर्ग के हिस्से में आएगा यह अभी भविष्य के गर्त में बंद है । ऐसे में प्रभारी की नियुक्ति का कोई औचित्य नहीं है । अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के बाद उपजे असंतोष को रोकने के लिए राजनीति के चाणक्य शहर अध्यक्ष डॉ जयपाल ने कहा कि सीमित पोस्ट पर होने के कारण अन्य व्यक्तियों को अन्य जिम्मेदारी दी जाएगी अगर उन्हें नगर निगम अजमेर के चुनाव में जिम्मेदारी दी जाती तो बेहतर होता परंतु कार्यकारिणी को यह जिम्मेदारी देकर कोढ में खाज का काम किया है।
20 से अधिक पदाधिकारी चुनाव लड़ने के लिए
सूत्रों की माने तो 31 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी में 20 से अधिक पदाधिकारी नगर निगम अजमेर 2026 में चुनाव लड़ने के लिए की तैयारी कर रहे हैं । वर्तमान पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता नोरत गुर्जर पार्षद पति ईश्वर राजोरिया पार्षद पति चंद्रशेखर बालोटिया पूर्व मनोनीत पार्षद नितिन जैन हेमंत जोधा पार्षद प्रत्याशी रहे शैलेश गुप्ता गीता गुर्जर ईश्वर तेलियानी चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं । कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि भले पद से इस्तीफा देना पड़े लेकिन नगर निगम अजमेर का चुनाव हर हाल में लड़ेंगे । हाथ के चुनाव चिन्ह से नहीं तो हाथी के चुनाव चिन्ह से लड़ेंगे पर चुनाव जरूर लड़ेंगे। राजनीतिक गलियां में चर्चा है कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष में अधिकांश पार्षद पद के प्रत्याशी की लाइन में है।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम नगर निगम अजमेर चुनाव 2020 में तत्कालीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल पूर्व विधायक डॉ गोपाल बाहैती ने टिकटों का वितरण किया था। अब नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 में भी यही चार नेता टिकट का वितरण करेगी ।
यह भी पढ़ें –रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार
यह भी देखें-‘लिखित आदेश दो, तभी उठेंगे’ RU में छात्र नेता शुभम रेवाड़ की भूख हड़ताल जारी


