KBP Times

“गृहमंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देते हैं गोली चलाने का आदेश…” राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

Sambit Patra

Sambit Patra: राजधानी दिल्ली में आज बुधवार को भाजपा सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन में हमारी पार्टी के नेताओं ने उनसे(छात्रों से) बातचीत की और उसका समाधान निकाला. 2024 में भी कानून बना था और उसमें संशोधन करके उसे और कठोर बनाया गया, लगभग 45 सांसदों ने उसमें भाग लिया था. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बिल को पेश किया था. वोटिंग के माध्यम से वह कानून बना है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं. आज राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं था. आज राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर गोली चलाई गई थी लेकिन भाजपा आधिकारिक रूप से कहती है कि गोली नहीं चलाई गई थी.

“फायरिंग का आदेश देने वाला आरोप झूठा है”
संबित पात्रा ने आगे कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने गोली चलाने का आदेश नहीं दिया है. राहुल गांधी का फायरिंग का आदेश देने वाला आरोप झूठा है. गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री नहीं प्रदर्शन के दौरान मौजूद मजिस्ट्रेट देते हैं. राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं, उनके पास कोई तथ्य नहीं है. गृहमंत्री चोरी चुपके विदेश यात्राओं पर भी नहीं जाते. राहुल गांधी ने यह भी सदन में झूठ बोला है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में बोला कि अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं, मैं चैलेंज करता हूं राहुल गांधी दिखाएं कहा 30 गाड़ियां थीं. 30 गाड़ियां तो पीएम मोदी के काफिले में नहीं होती. राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह कांप रहे थे, लेकिन राहुल गांधी को बता दूं अमित शाह वो शख्स हैं जिन्हें देखकर खुद नक्सली कांपते हैं. शाह ने चुन-चुन कर 100-100 हत्याएं करने वाले नकस्लियों का सफाया किया है. उनके नाम से आतंकवादी कांपते है. राहुल गांधी आप देश को भ्रमित मत करिए.

“देश का कोई भी स्टूडेंट इडियट या अंधभक्त नहीं”
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि 3 कैटेगरी के स्टूडेंट्स होते हैं. फिर उन्होंने कहा कि देश में 3 कैटेगरी के लोग है. एक कैटेगरी के स्टूडेंट्स, दूसरी इडियट और तीसरी कैटेगरी है अंधभक्त. ये देश के स्टूडेंट्स का अपमान है. देश के सारे स्टूडेंट्स विद्यार्थी हैं, देश का कोई भी स्टूडेंट इडियट या अंधभक्त नहीं है. उन्होंने इडियट शब्द को असंसदीय करार दिया. साथ ही प्रदर्शनकारी छात्रों को इडियट कहने का आरोप राहुल गांधी पर लगाया. उन्होंने कहा कि जितने साल कांग्रेस की सरकार रही है तब जेन-Z नहीं जेन-G यानी गांधी जनरेशन की बात हुई. गांधी परिवार को आगे बढ़ाने की और गांधी परिवार की चिंता होती थी. पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि ऑर्म्ड फोर्सेस ने लड़कियों के कपड़े फाड़े, लेकिन ऐसा नहीं है. आज ऑर्म्ड फोर्सेस की है इसलिए देश सुरक्षित है. आप सदन में आकर कहते हैं उन्होंने लड़कियों के कपड़े फाड़े तो यह बहुत दुखद बात है.

यह भी पढ़ें: “PM को कोई भगवान तो कोई परिवार का सदस्य मानता, उन्हें गाली देना कूल नहीं… क्यों बोलीं कंगना रनौत?

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Sajjan Kumar congress leader dead

दिल्ली में सिख विरोधी दंगों के मुजरिम कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का तिहाड़ में निधन

Dog Violent

उत्तराखंड में कुत्ते हुए हिंसक, 11 लोगों को काटा, डर कर स्कूलों में अवकाश

Home minister Amit Shah

गृहमंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- पूरा वंदे मातरम न गाना देशविरोधी

RSS ban demond by american

मोहन भागवत के दौरे से पहले अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- RSS पर लगे बैन

Action by India on Pak high commission

इस्लामाबाद की कार्रवाई का रातों रात जवाब दिया दिल्ली ने, पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर

India-Pakistan

हॉकी का वर्ल्ड कपः भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Prabodh Bodh

जयपुर के उपन्यासकार गोविल के व्यक्तित्व पर पुस्तक ‘प्रबोध बोध’ का लोकार्पण

Satyendar Jain Arrest

सत्येन्द्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, जाने किसने क्या कहा?

Khetram naval in ajmer

अजमेर में खेताराम नवल बोले- निकाय-पंचायत चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस

2

2