KBP Times

दिल्ली के कॉलेज में शॉट्स पहनने पर रोक, छात्रों ने किया विरोध, बताया मोरल पुलिसिंग

Dress Code in college

Dress Code : दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज ने एक ऐसा फरमान जारी कर दिया है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो चुका है. कॉलेज ने कैंपस के कई हिस्सों में छात्रों के शॉट्स पहनने पर रोक लगा दी है. बताया गया कि कॉलेज के पहले ही दिन कई छात्र शॉट्स पहनकर पहुंच गए थे, जिसके बाद कॉलेज ने ये नोटिस जारी किया है. इसमें बताया गया है कि क्लासरूम, असेंबली हॉल, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल और चौपल में शॉर्ट्स पहनकर नहीं आ सकते हैं.

फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए नोटिस

दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज के कैंपस में कई जगह ये नोटिस चिपकाया गया है. इसमें फर्स्ट ईयर के छात्रों को ड्रेस कोड के नियम बताए गए हैं और कहा गया है कि इनका सख्ती से पालन करें. इस नोटिस पर कॉलेज की नई प्रिंसिपल सुसान एलियास के साइन हैं. हालांकि, छात्रों का दावा है कि यह नियम सीनियर सदस्यों पर भी लागू होता है।

छात्रों ने किया विरोध

दिल्ली यूनिवर्सिटी में ड्रेस कोड को लेकर जारी इस नोटिस को लेकर अब विवाद भी शुरू हो चुका है. कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन उनके पसंद के कपड़ों में दखल दे रहा है. छात्र इसे मोरल पुलिसिंग बता रहे हैं. हालांकि कुछ छात्रों का ये भी कहना है कि ये सिर्फ एक पारंपरिक नियम है, इसका सख्ती से पालन नहीं किया जाता है और आमतौर पर ऐसा करने वाले छात्रों को कोई भी सजा नहीं दी जाती है.

इन छात्रों पर सबसे ज्यादा असर

कॉलेज के इस नियम का असर सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स टीमों के खिलाड़ियों पर असर पड़ता है, जो जो सुबह की प्रैक्टिस के लिए आधिकारिक स्पोर्ट्स किट में आते हैं. आमतौर पर ये शॉर्ट्स ही होते हैं. कुछ छात्रों ने दावा किया है कि कई बार स्पोर्ट्स के छात्रों को डाइनिंग हॉल में इसके चलते एंट्री नहीं दी जाती है. फिलहाल यूनिवर्सिटी की तरफ से इस नए नोटिस या नियम को लेकर कोई भी सफाई नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें -तीसरी भाषा पास करने पर ही मिलेगा 10वीं का सर्टिफिकेट, CBSE ने जारी किया Circular

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2