Baba Umakant Maharaj : जयपुर के ठिकरिया स्थित जयगुरुदेव आश्रम में गुरु पूर्णिमा के 3 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान बाबा उमाकांत महाराज ने गो-हत्या पर देशव्यापी कानून बनाने की मांग उठाई। महाराज ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, पत्रकारों और बुद्धिजीवियों को गृह मंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाने की अपील करनी चाहिए।
नैतिक पतन से रोकना
बाबा उमाकांत महाराज ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे, हिंसा और नैतिक पतन को रोकने के लिए युवाओं को अच्छी संगत और सत्संग से जोड़ना जरूरी है। सही खानपान, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन अपनाने से ही समाज और देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।
शाकाहारी, नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश
बाबा उमाकांत ने कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य जीवात्मा को परमात्मा से जोड़कर मुक्ति और मोक्ष प्राप्त करना है। उन्होंने इसे सच्चा सनातन धर्म बताते हुए लोगों से शाकाहारी, नशामुक्त, चरित्रवान और ईश्वरवादी जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा-यदि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ेगी तो लोगों में सद्बुद्धि आएगी और कई सामाजिक समस्याओं का समाधान ऑटोमैटिक हो जाएगा। इसी उद्देश्य से देशभर में साधना और नामधुनी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें –जयपुर में पहली बार होगा JSA शो, Silver इंडस्ट्री को मिलेगा Global Stage
यह भी देखें- 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा



