KBP Times

Eye Care; प्रतिदिन इस योगासन से कम हो सकता है चश्मे का नंबर, जानिए

Eye care

Eye Care : आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल में मोबाइल, लैपटॉप और कंम्प्यूटर स्क्रीन के सामने घंटों बिताना हमारी मजबूरी बन चुका है। इसका सीधा असर हमारी आंखों की रोशनी पर पड़ता है। कम उम्र में ही मोटा चश्मा लगना अब एक आम बात हो गई है। लेकिन अगर आंखों की सही देखभाल और नियमित योगाभ्यास से आप अपनी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं और चश्मे के नंबर को बढ़ने से रोक सकते हैं। नेत्र चिकित्सक या विशेषज्ञ कुछ खास योगासन करने को बताते हैं।

इन योगासन की मदद से चश्मे के नंबर को कम किया जा सकता हैं –

त्रटक क्रिया

त्रटक आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे कारगर और प्राचीन तकनीक मानी जाती है। इस योगासन को करने के लिए एक कमरे में मोमबत्ती की लौ या दीवार पर बने एक काले बिंदु को अपनी आंखों के ठीक सामने रखें। बिना पलक झपकाए तब तक उस बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें जब तक आंखों से पानी न आने लगे। इसके बाद आंखें बंद कर लें। यह आंखों की एकाग्रता बढ़ाता है, नसों को मजबूती देता है और दृष्टि को तेज करता है।

पाल्मिंग

लंबे स्क्रीन टाइम के बाद आंखों को तुरंत राहत देने के लिए यह सबसे बेहतरीन अभ्यास है। इसके लिए शांत बैठें और अपनी दोनों हथेलियों को आपस में तब तक रगड़ें जब तक वे गर्म न हो जाएं। अब अपनी बंद आंखों पर हथेलियों को कटोरी की आकृति बनाकर रखें ताकि रोशनी अंदर न जाए। यह आंखों की थकावट को मिटाता है और वहां ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।

आई रोटेशन

अपनी गर्दन को बिल्कुल स्थिर रखें। अब केवल आंखों की पुतलियों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं और फिर क्लॉकवाइज व एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं। यह आंखों की ढीली पड़ चुकी मांसपेशियों को फिर से टोन करता है।

सर्वांगासन

इसके लिए पीठ के बल लेटकर पैरों और कमर को ऊपर की ओर उठाएं, जिससे शरीर का पूरा भार कंधों पर आ जाए। इस आसन से मस्तिष्क और आंखों की तरफ खून का बहाव तेज होता है, जिससे आंखों की नसों को भरपूर पोषण मिलता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

इसे करने के लिए एक नथुने से गहरी सांस लें और दूसरे से छोड़ें। इसे रोजाना 10-15 मिनट करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, जो आंखों की नसों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें –सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

यह भी देखें – 30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ajmer Congress

नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 का आगाज, कांग्रेस में चुनावी सरगर्मियां तेज

Rajasthan High Court

रामगढ़ बांध में अतिक्रमण पर सुनवाई; राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन अधिकारियों को लगाई फटकार

Student Protest in Jaipur

जयपुर में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने सोनम वांगचुक की तर्ज पर उठा करवाया भर्ती

Paytm Payment Bank

Paytm Payment Bank को बंद करने का आदेश, UPI सेवाएं चलती रहेंगी, लेन देन आसानी से होगा

Iran war

अमेरिका-ईरान जंग मिस्र तक पहुंची, अरब देशों का जंग से दूर रहने का प्लान

Ashok Gehlot

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बोले- आगे भी पेपरलीक होंगे, मैनेजमेंट सुधारने की जरुरत

Coka Cola crises

कम दामों की कोल्ड ड्रिंक में उलझकर Coca-Cola कंपनी परेशान, भारत में घट रहा कारोबार

Stone Businessman house raid by police

पश्चिम बंगाल में पत्थर कारोबारी के घर मिला 28 करोड़ कैश, 15 किलो सोना

Parliament news

PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, लोकसभा हंगामें के चलते स्थगित

2

2