KBP Times

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Head & Neck Cancer

Head & Neck Cancer :आज 27 जुलाई को विश्व हेड एंड नेक कैंसर डे मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को सिर और गर्दन से जुड़े कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच करके सही इलाज के महत्व को समझाना है। भारत में चिंता की बात ये है कि ज्यादातर मरीज जब तक डॉक्टर के पास पहुंचते हैं, तब तक बीमारी काफी आगे बढ़ चुकी होती है। अगर इसके लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और समय रहते जांच कराई जाए, तो इस कैंसर का सफल इलाज संभव है।

शुरुआती लक्षण को पहचानें

एक वरिष्ठ चिकित्सक के मुताबिक हेड एंड नेक कैंसर मुंह, जीभ, मसूड़ों, गाल के अंदरूनी हिस्से, होंठ, गले, स्वरयंत्र , नाक, साइनस और लार ग्रंथियों में हो सकता है। इनमें से मुंह और गले का कैंसर भारत में सबसे अधिक देखा जाता है। आइये जानते हैं सिर और गर्दन के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं और इन्हें कैसे पहचान सकते हैं।

हेड एंड नेक कैंसर के लक्षण

मुंह में ऐसा घाव जो लंबे समय तक न भरे।
-आवाज का लगातार बैठना या भारी होना।
-निगलने में दर्द या कठिनाई।
-गर्दन में गांठ या सूजन।
-मुंह खोलने में परेशानी।
-मुंह से लगातार खून आना या बदबू आना।
-बिना वजह वजन कम होना।
-कान में लगातार दर्द, खासकर जब अन्य कारण न हों।

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दो से तीन सप्ताह से अधिक समय तक रहते हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इन लक्षणों को सामान्य संक्रमण समझकर टालना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है।

भारत में हेड एंड नेक कैंसर के सबसे प्रमुख कारण

-तंबाकू (सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, पान मसाला आदि) का सेवन।
अत्यधिक शराब का सेवन।
-तंबाकू और शराब का एक साथ सेवन, जिससे खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
-ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण, जो विशेष रूप से गले के कुछ कैंसर से जुड़ा है।
-खराब मौखिक स्वच्छता और लंबे समय तक मुंह की समस्याओं को नजरअंदाज करना।

समय पर पहचान से बच सकती है जान

आज आधुनिक चिकित्सा के कारण हेड एंड नेक कैंसर का इलाज पहले की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी हो गया है। अगर बीमारी शुरुआती चरण में पकड़ में आ जाए, तो सर्जरी, रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे ट्रीटमेंट से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कई मरीज इलाज के बाद सामान्य जीवन जीते हैं और अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां पहले की तरह ही कर पाते हैं।

क्या करें बचाव के लिए?

-किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करें।
-शराब का सेवन सीमित रखें या पूरी तरह छोड़ दें।
-मुंह और दांतों की नियमित सफाई करें।
-हेल्दी खाना खाएं जिसमें ताजा फल और हरी सब्जियां ज्यादा हों।
-मुंह या गले में कोई भी बदलाव दिखे तो डॉक्टर से जांच कराएं।
-परिवार में कैंसर का इतिहास है या तंबाकू का सेवन कर रहे हैं, तो नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
-हेड एंड नेक कैंसर ऐसा रोग है, जिसे काफी हद तक रोका जा सकता है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाते हैं तो इसका सफलतापूर्वक इलाज भी संभव है। दुर्भाग्य से लोग अक्सर शुरुआती लक्षणों को -मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं, जिससे इलाज में जटिलताएं पैदा हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें –युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

यह भी देखें –7 दिन में घर खाली करो! JDA के आदेश से 1000 परिवारों पर संकट

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Hanuman Beniwal

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

Police Action in Ajmer

अजमेर में एक्शन: नाबालिग बच्ची को बेचने के प्रकरण में आरोपियों के दो मकान किए ध्वस्त

Arvind Kejriwal

पेपर लीक के बाद एथेनॉल पर आंदोलन की तैयारी! केजरीवाल बोले- PM मोदी E20 का मामला भी सुलझा दें…

Finance Minister

वित्त-मंत्री की नसीहत- IT जनता की भलाई के लिए काम करें, परेशानी के लिए नहीं

2

2