KBP Times

प्रोबेशनर IPS अधिकारियों से DGP बोले- चुनौतियों को समझकर समन्वय के साथ करें कार्य

DGP of Rajasthan

DGP Rajasthan : राजस्थान पुलिस मुख्यालय में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने भावी पुलिस नेतृत्व को बदलते अपराध परिदृश्य, आधुनिक पुलिसिंग और जनविश्वास को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं

डीजीपी श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक अपराधों के साथ-साथ साइबर अपराध, ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) आधारित अपराध, ड्रोन ड्रॉपिंग, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा तथा नई पीढ़ी (ळमर्द ) से जुड़ी सामाजिक चुनौतियां पुलिस के सामने नई जिम्मेदारियां लेकर आई हैं। ऐसे में अधिकारियों को समय के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखते हुए प्रभावी रणनीति अपनानी होगी। उन्होंने प्रोबेशनर अधिकारियों से कहा कि वे राजस्थान पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का अध्ययन करें तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सरकार और आमजन की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सतत निगाह रहती है, इसलिए प्रत्येक निर्णय और कार्रवाई कानूनसम्मत, निष्पक्ष एवं जवाबदेह होनी चाहिए।

आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन

डीजीपी ने अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम सहित नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन कर उनके अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया। एनपीए के डीआईजी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्टडी टूर पर पहुंचे आईपीएस के इस संवाद सत्र के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. , वीके सिंह, एस सेंगाथिर, संजीव नार्जरी सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारियों ने आधुनिक पुलिसिंग, नेतृत्व, समन्वय और भविष्य की चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें –राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप शुरु, देशभर के 18 विधि संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे भाग

यह भी देखें –30 साल पुरानी कॉलोनियों पर JDA का शिकंजा, बुलडोजर के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

Questions of Oppositions

सत्ता से सवाल पूछने वाले खुद पर आरोपों का जवाब देंगे कब ?

2

2