KBP Times

CJP के संसद मार्च के दौरान चलाई गई थी पैलेट गन, हुआ खुलासा, बिहार में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

CJP Protest

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. पैलेट गन की वजह से कई प्रदर्शनकारी घायल भी हुए थे. प्रशासन ने शुरुआत में तो पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था. लेकिन जब प्रदर्शनकारी के घायल होने की खबर सामने आई, तो इसकी जांच की गई. अब जांच के दौरान पता चला है कि प्रदर्शनारियों पर पैलेट गन चलाने वाले जवानों की पहचान कर ली गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रैपिड एक्शन फोर्स के जिन जवानों ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था उनकी पहचान हो गई है. केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की एक टीम इस मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर रही है. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते तक आने की संभावना है.

क्यों चलाई गई पैलेट गन, जांच जारी
जांच आयोग यह पता करने में जुटा है कि किन परिस्थितियों में पैलेट गन चलानी पड़ी. किन-किन जगहों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया. रिपोर्ट आने पर आने की कार्रवाई का जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि आरएएफ ने उन तस्वीरों-वीडियो पर संज्ञान लिया है जिसमें नीले कलर की वर्दी में जवान दिखाई दिए. कुछ तस्वीरों में जवान बंदूक और लाठी लिए भी नजर आ रहे थे. CRPF के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा.

बिहार में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड
वहीं दूसरी तरफ बिहार के सिवान जिले में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान SIT मेंबर अभिषेक पटेल का एक वीडियो जारी हुआ था. जिसमें वो प्रदर्शनकारियों की दिशा में AK47 से फायर करते हुए दिख रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने वीडियो वायरल होने के बाद अभिषेक पटेल को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक पटेल ने पहले छात्रों की दिशा में एक गोली दागी जिसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र पीछे की ओर भागने लगे. वीडियो में वह करीब 6 राउंड फायर कर छात्रों के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: “रिहा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन करेंगे…” तेजस्वी यादव की सम्राट सरकार को चेतावनी

ताजा खबरें

ताजा खबरें

DGP of Rajasthan

प्रोबेशनर IPS अधिकारियों से DGP बोले- चुनौतियों को समझकर समन्वय के साथ करें कार्य

Human Rights

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप शुरु, देशभर के 18 विधि संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे भाग

RSPCB action

अजमेर में बिना पर्यावरणीय अनुमति चल रहा ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट जांच के घेरे में

Ram Temple Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर SC में सुनवाई, कहा- SIT में CA को शामिल करें…

NEET paper student sucide

NEET पेपर ने एक और जान ली, महाराष्ट्र में छात्रा ने किया सुसाइड, अब तक 23 स्टूडेंट ने दी जान

smell in bottle

पानी की बोतल में बदबू आने की एक यह भी है वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Viral News

महिलाओं पर लड़कों से छेड़छाड़ का आरोप, एंटी रोमियो टीम ने किया गिरफ्तार, यूजर्स ने ली मौज

Head & Neck Cancer

सिर और गर्दन के कैंसर को कैसे पहचानें ?, समय पर कराएं इलाज

Hanuman Beniwal

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा…

2

2