CJP : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव और आशुतोष रांका के साथ केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह के साथ बातचीत के बाद एक साझा प्रेस कॉंफ्रेंस में जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार ने सभी मांगों को मान लिया है।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा- आंदोलन खत्म करें
जेपी नड्डा ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, आज सौरव के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई। आज भी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने चार पॉइंट दिए और उनकी मांगों पर चर्चा हुई। सबसे पहली मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, पांच बिंदुओं के प्रस्ताव पर हमारा कहना है कि परीक्षा सुधार के लिए चिंतन करेंगे और फिर इन्हें इसकी जानकारी देंगे। नड्डा ने कहा, सरकार ने मांगों को मान लिया है। मेरा निवेदन है कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया और कहा, सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिए हम तुरंत प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हैं। आगे की जानकारी बाद में देंगे।
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा- सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया
सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया है। इसे लिखित में मंगलवार तक देने का आश्वासन मिला है। एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग पर भी सहमति बनी है। यह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। हमने सरकार के सामने पांच बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है। शिक्षा सुधार पर चर्चा के लिए चार हफ्ते बाद फिर बैठक होगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि नीट से जुड़े आत्महत्या के मामलों में पीड़ितों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें – शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ
यह भी देखें –बालमुकुंद आचार्य का सबसे बेबाक इंटरव्यू | राम मंदिर आंदोलन पर खुलकर बोले BJP विधायक | KBP Times


