KBP Times

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Rahul Gandhi speak

Rahul Gandhi Speak : राहुल गांधी ने कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान को जाना ही होगा, यह बिल्कुल ही मंजूर नहीं होगा कि उनका मंत्रालय बदल दिया जाए। दिल्ली में 10 जनपथ पर मीडिया के सामने राहुल गांधी ने कहा सरकार सोच रही है उनका मंत्रालय बदल दिया जाए, लेकिन यह मंजूर नहीं है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

पीएम माफी मांगें

राहुल गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी को युवाओं से माफी मांगनी ही होगी। वे भारत के अतीत हैं और अतीत कभी भविष्य से लड़ नहीं सकता।’ उनके साथ लेफ्ट संगठन आयसा की छात्राएं भी थीं। तीनों ने जंतर-मंतर पर 23 दिन की भूख हड़ताल की थी।

राहुल ने फिर 3 मांगें दोहराईं

राहुल ने कहा कि छात्रों की 3 मांगें हैं। इन तीनों से कोई समझौता नहीं होगा। पहली- छात्रों की मांग साफ है कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए। दूसरी मांग- छात्रों पर कार्रवाई करने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। छात्रों के खिलाफ पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया। तीसरी‌- पीएम नरेंद्र मोदी को छात्रों पर हुए हमले के लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल ने पास खड़े छात्रों से कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। ये छात्र डरने वाले नहीं हैं और वे देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

साहिल की रोशनी लौटने की संभावना कम

इससे एक दिन पहले शुक्रवार को राहुल ने जिस छात्र की चोट दिखाई। उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। 20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है। परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1प्रतिशत संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र हैं। उनकी मां ज्योति ने बताया, ‘वह पहले भी ब्श्रच् के प्रदर्शन में गया था। सोमवार को भी यह कहकर गया कि यह उसके लिए जरूरी है और उसकी पढ़ाई से जुड़ा मुद्दा है। वह हमेशा पुलिस अधिकारी बनना चाहता था।’

यह भी पढ़ें –मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

यह भी देखें –बालमुकुंद आचार्य का सबसे बेबाक इंटरव्यू | राम मंदिर आंदोलन पर खुलकर बोले BJP विधायक | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

2

2