KBP Times

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Himachal Accident

Himachal Accident: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश की वजह से कुदरत का कहर लगातार जारी है. चंबा जिले के पांगी उदयपुर सड़क मार्ग पर कडू (काहुडू) नाला के पास आज शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया. यह हादसा उदयपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक टाटा सूमो मुख्य सड़क पर कढूनाला-राहौली के पास पहाड़ी से गिरी एक बड़ी चट्टान की चपेट में आ गई. हादसे में टाटा सूमो गाड़ी में सवार ड्राइवर समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए. गाड़ी में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे. चट्टान गिरने से टाटा सूमो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचा. हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. टाटा सूमो ड्राइवर की पहचान बीर सिंह के रूप में हुई है. वहीं अन्य मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों को सौंपा जाएगा.

“सभी मृतक चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के रहने वाले थे”
लाहौल स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया है. हादसा चंबा जिले के पांगी और लाहौल स्पीति जिले के सीमावर्ती इलाके में हुआ. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी मृतक चंबा जिले के पांगी क्षेत्र के रहने वाले थे.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी. बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है. अब इस हादसे को मिलाकर मृतकों का आकंड़ा 88 पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: “धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2