KBP Times

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

cloth market of bihar

Cloth Market : बिहार का जिला है समस्तीपुर और इस जिले में अगर कपड़ों के बाजार की बात करें तो यहां का मारवाड़ी बाजार बहुत प्रसिद्व है। करीब 60 साल से अधिक पुराना यह बाजार आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. रेलवे स्टेशन के समीप स्थित इस बाजार में हर दिन बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं. शादी-विवाह, त्योहार और अन्य मांगलिक अवसरों पर यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है. यही वजह है कि यह बाजार वर्षों से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

बचपन से देख रहे हैं यह बाजार

समस्तीपुर के स्थानीय व्यवसायीयों से बात करने पर उन्होने बताया कि समस्तीपुर में कपड़ों के कई बाजार हैं, लेकिन मारवाड़ी बाजार की पहचान सबसे अलग है. एक व्यवसायी की उम्र करीब 60 वर्ष है और बचपन से इस बाजार की रौनक देखते आ रहे हैं. उनके अनुसार यह बाजार उनकी उम्र से भी पहले से संचालित हो रही है। यह लंबे समय से कपड़ों के कारोबार का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यहां साड़ी, सूट, लहंगा, रेडीमेड गारमेंट्स, बच्चों के कपड़े और अन्य परिधानों की बड़ी वैरायटी मिलती है. अच्छी गुणवत्ता और उचित कीमत के कारण आसपास के कई प्रखंडों और जिलों से भी ग्राहक यहां खरीदारी करने आते हैं।

लगन के मौसम में उमड़ती है भीड़

एक व्यवसायी के अनुसार मारवाड़ी बाजार की अधिकांश दुकानें कपड़ों की खरीद सीधे सूरत समेत देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से होती है. इससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के कपड़े उचित दाम पर उपलब्ध हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि लगन के मौसम में बाजार की रौनक देखने लायक होती है. सुबह से देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है. यहां बाजार में कई दर्जन कपड़ों की दुकानें हैं और हर दुकान की अपनी अलग पहचान है. आधुनिक शोरूम और ऑनलाइन खरीदारी का दौर आने के बावजूद इस बाजार की लोकप्रियता आज भी बरकरार है. भरोसा, उचित कीमत और वर्षों से बने ग्राहक संबंध ही इस बाजार की सबसे बड़ी ताकत है, जिसके कारण समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी सबसे पहले मारवाड़ी बाजार का रुख करते हैं।

यह भी पढ़ें –प्रोटीन की जरुरत को पूरा करते हैं ये फल, खाएं लेकिन यह भी रखें ध्यान

यह भी देखें –Paper Leak पर फूटा युवाओं का गुस्सा! जयपुर के Jawahar Circle पर प्रदर्शन

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

2

2