KBP Times

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Light off in programe

Light Off : राजस्थान में बिजली व्यवस्था की स्थिती राज्य सरकार भले ही अच्छी बताती रहे लेकिन हकीकत कुछ और है। जयपुर के होटल हिल्टन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कार्यक्रम में आज एक बार फिर बिजली गुल हो गई। ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बार-बार बिजली गुल होने की घटनाएं चर्चा का विषय बन गई हैं। पिछले एक महीने में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान बिजली सप्लाई बाधित हो चुकी है।

कई कार्यक्रम में बिजली चली गई थी

11 जून को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यक्रम के दौरान तीन बार बिजली चली गई। इसके बाद 19 जुलाई को कोटा में बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान भी बिजली गुल हो गई थी। अब जयपुर के होटल हिल्टन में आयोजित राजस्थान सोलर एसोसिएशन की समिट की शुरुआत में भी अचानक बिजली चली गई। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने बिजली व्यवस्था और बैकअप सिस्टम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि तीनों कार्यक्रम बिजली और ऊर्जा व्यवस्था से जुड़े रहे और हर बार ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर मौजूद थे।

होटल हिल्टन में समिट की शुरुआत में गुल हुई बिजली

आज सुबह जयपुर के होटल हिल्टन में राजस्थान सोलर एसोसिएशन की ओर से आयोजित समिट में रिन्यूएबल एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पर चर्चा चल रही थी। सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत में जैसे ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अतिथि मंच पर पहुंचे, अचानक पूरे हॉल की बिजली चली गई। हॉल कुछ मिनट के लिए अंधेरे में डूब गया। करीब पांच मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा।

कोटा में समीक्षा बैठक के दौरान भी अंधेरा

इससे पहले 19 जुलाई को कोटा में बिजली व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित ऊर्जा मंत्री की बैठक के दौरान भी ऐसा ही घटनाक्रम हुआ था। बैठक चल ही रही थी कि अचानक सभागार की बिजली गुल हो गई। ऊर्जा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी करीब 5 से 6 मिनट तक अंधेरे में बैठे रहे। स्थिति उस समय और असहज हो गई जब बाहर लगा बैकअप जनरेटर भी समय पर शुरू नहीं हो सका। बिजली विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस घटना ने आपातकालीन बैकअप व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। बैठक में मौजूद लोगों के बीच भी यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में तीन बार गई थी बिजली

11 जून को जयपुर के भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान भी तीन बार बिजली गुल हुई थी। उस समय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मंच पर मौजूद थे। बिजली जाने के कारण कार्यक्रम प्रभावित हुआ और रेल मंत्री को कुछ समय तक बिना सामान्य बिजली व्यवस्था के ही मीडिया को संबोधित करना पड़ा। बाद में जांच में सामने आया कि हीरापुरा स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) में ट्रिपिंग के कारण जयपुर के कई इलाकों की बिजली प्रभावित हुई थी।

यह भी पढ़ें –पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

यह भी देखें-राजस्थान के UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ KBP Times का Exclusive Interview

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान क्रिमिनल एजुकेशन मिनिस्टर…” पैलेट गन का शिकार युवक के साथ राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

’10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…’ पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

2

2