Bihar Protest Viral Video: दिल्ली में 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसके बाद 22 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर छात्र उतर आए. लेकिन जहां दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भागते और पुलिस की लाठियों से घायल हुए छात्रों के वीडियो सामने आए, वहीं पटना से प्रदर्शन के बीच से कुछ ऐसे फनी वीडियो सामने आए जिससे सोशल मीडिया पर हंसी के ठहाके लग रहे हैं.
जिया हो बिहार के लाला, जिया तू हजार साला
बिहारी युवा पुलिस से: टीयर गैस का व्यवस्था नहीं है? गर्मी लग रहा है, वॉटर कैनन चलाइए ना.
आप लोग कुछो व्यवस्था नहीं किए हैं!!!
👌👏👌👏 pic.twitter.com/KCy3VwK2Pp
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) July 23, 2026
“ये आंदोलन हो रहा है या समर पूल पार्टी”
पटना के छात्रों ने आंदोलन का नेक्सट लेवल वर्जन पेश किया. जिसे देखकर खुद पुलिस वाले भी सोच में पड़ गए कि ये आंदोलन हो रहा है या समर पूल पार्टी? वायरल वीडियो में देखा और सूना जा सकता है कि धूप में गर्मी से परेशान प्रदर्शनकारी छात्र पुलिसवालों के पास पहुंचते हैं और ठेठ बिहारी अंदाज में पूछते हैं कि सर, टीयर गैस(आसूं गैस) की कोई व्यवस्था नहीं है क्या? कुछो इंतजाम करके नहीं रखे हैं आप, और ये वाटर कैनन का पानी इतना ठंडा काहे कर रखे हैं? चलाइए न सर, बड़ी गर्मी लग रही है. पुलिसवाले भी शायद ऐसे प्रदर्शनकारियों से पहली बार मिले हो जो कह रहे हो उनपर पानी की बौछारें मारी जाएं. फिर क्या था पुलिस वालों ने भी छात्रों की भारी मांग को देखते हुए वाटर कैनन चालू कर दिया.
वाटर कैनन चलने के बाद जहां लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जाता है, लेकिन यहां कुछ उल्टा ही नजर आया. पानी की बौछार शुरू होते ही छात्र भागने की बजाय सड़क पर मजे से नहाने लगे और डांस करने लगे. यह नजारा देखकर ऐसा लग रहा था जैसे की सड़क पर कोई डीजे रेन पार्टी चल रही हो. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर लिख रहे हैं बिहार में कुछ भी पॉसिबल है, वाटर डांस इन प्रोटेस्ट. एक अन्य यूजर ने लिखा- आइए न हमरे बिहार में. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि एक बिहारी 100 पर भारी. वहीं कुछ यूजर ने प्रदर्शन के पीछे के मुद्दों पर भी ध्यान दिलाया.
यह भी पढ़ें: सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग



