KBP Times

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Rahul Gandhi

CJP Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षकों और छात्रों से जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की है. डीयू ने कहा कि किसी भी गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन में शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. दिल्ली विश्वविद्यालय की सोशल मीडिया पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कड़ी आलोचना की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने पर रोकने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? ध्यान रहे, समय आने पर आपको ही जवाबदेह ठहराया जाएगा.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने X पोस्ट में क्या लिखा था?
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से 23 जुलाई को एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया कि प्रिय छात्रों और फैकल्टी सदस्यों, आपकी सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है. कृपया ध्यान दें कि नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसी भी गैरकानूनी सभा या प्रदर्शन में शामिल होना, जो भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत कड़ाई से विनियमित है, आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है. ऐसी गतिविधियां न केवल छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती हैं, बल्कि उनकी पढ़ाई और भविष्य के पेशेवर अवसरों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं. इसलिए सभी छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वे जंतर-मंतर से दूर रहें, अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और कानून का पालन करें. साथ ही, आपको यह भी सलाह दी जाती है कि सतर्क रहें, क्योंकि मौजूदा स्थिति को भड़काने के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में फर्जी और भ्रामक सामग्री (फेक और मिसलीडिंग कंटेंट) तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है.

कब से शुरू हुआ आंदोलन?
बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से आंदोलन चल रहा है. 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी. कॉकरोच जनता पार्टी व उनके समर्थन लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच केंद्र ने गतिरोध को तोड़ने के प्रयासों को तेज कर दिया है, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्रीय मंत्रियों के बीच फिलहाल बातचीत चल रही है.

यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना किन 3 मांगों पर सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन? पत्नी बोली- आंदोलन सफल रहा

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

“10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…” पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2