KBP Times

पेपर लीक को लेकर अशोक गहलोत का CM भजनलाल पर निशाना, कहा- सच पर बुलडोजर चला…

Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सीएम भजनलाल दावा करते हैं कि पौने तीन साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. उन्हें कहना चाहिए कि हमने एक भी शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं होने दी जिससे सच सामने न आ जाए. मुख्यमंत्री, जरा याद कर लीजिए. देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG के पेपर लीक का एपिसेंटर आपके राज में राजस्थान बना और लाखों बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ी. राजस्थान की भाजपा सरकार और पुलिस ने तो पेपर लीक की शिकायत को छिपाया. जब NTA को विद्यार्थियों ने सीधी शिकायत दी तब जाकर पेपर लीक का पता चला.

“एक भी लीक नहीं के झूठ के परखच्चे उड़ जाएंगे”
गहलोत ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा कि झुंझुनूं के नवलगढ़ में RAS का पेपर खुले लिफाफे में मिला. प्राध्यापक भर्ती का पेपर खुली सील के साथ पहुंचा. जैसलमेर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सेंटर पर LDC भर्ती में परीक्षा केंद्र से खिड़की के रास्ते पेपर बाहर भेजकर नकल कराई गई और वीक्षकों की ड्यूटी सुनियोजित तरीके से लगाने के आरोप लगे. जयपुर स्थित RSSB का टेक्निकल हेड OMR शीट बदलकर घोटाला करता पकड़ा गया पर उसने कितनी परीक्षाओं में बेईमानी की ये आजतक पता नहीं चला. हर बार आपकी सरकार का एक ही काम रहा, सच पर पर्दा डालना. आपने अपने कार्यकाल की परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच न करवाने की कसम खा रखी है, क्योंकि जांच हुई तो ‘एक भी लीक नहीं’ के झूठ के परखच्चे उड़ जाएंगे.

“आप सच पर बुलडोजर चला रहे हैं”
उन्होंने कहा कि SI भर्ती रद्द होने का क्रेडिट आप जनता में लेते रहे परन्तु SI भर्ती रद्द न हो, यह सिफारिश लेकर भी आपकी सरकार ही हाईकोर्ट गई थी. जो युवा जवाब मांगने सड़क पर उतरे, उन पर लाठियां बरसाई गईं. 2013 से 2018 के बीच भाजपा सरकार में 12 पेपर लीक हुए परन्तु कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और पेपर लीक माफिया को पोषित करने का पाप भाजपा सरकार ने किया. हमारी कांग्रेस सरकार ने पेपर माफिया पर सीधा प्रहार किया था. 400 से अधिक गिरफ्तारियां, माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर, RPSC सदस्य तक को जेल, बोर्ड अध्यक्ष बर्खास्त और आजीवन कारावास, 10 करोड़ जुर्माने तथा संपत्ति जब्ती वाला देश का सबसे सख्त कानून. आज जो भी कार्रवाई होती दिखती है, वह कांग्रेस के बनाए इसी कानून के तहत होती है, फर्क साफ है. हमने माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया था, आप सच पर बुलडोजर चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जयपुर में स्टूडेंट्स के समर्थन में वकीलों का धरना, CJI के रवैये की आलोचना

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Light off in programe

ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में फिर बिजली गुल, व्यवस्था पर उठे सवाल ?

Paper Leak Bill

“10 करोड़ जुर्माना और 10 साल की जेल…” पेपर लीक पर संशोधित बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

CJP Protest

CJP का जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद 2 मांगें मानने का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना समझौता नहीं…

High Blood Pressure

युवाओं में बढ़ता हाई ब्लड प्रेशर कम नींद का कारण

Bihar Protest Viral Video

“टीयर गैस का इंतजाम नहीं क्या, वाटर कैनन चालू करो सर…” प्रदर्शन के बीच छात्रों का VIDEO वायरल

Bullet Train

इंतजार खत्म, भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त से, बस 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद!

PDF on Whatsapp

Whatsapp पर PDF फाइल पढ़ना होगा आसान, Adobe Acrobat के साथ किया इंटीग्रेशन

Rahul Gandhi

“आपकी हिम्मत कैसे हुई…” डीयू ने छात्रों को जंतर-मंतर पर जाने से रोका तो भड़के राहुल गांधी

Railway Jobs

रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा की Exam City Slip जारी, ऐसे करें डाउनलोड

2

2