Rahul Gandhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही. जिसपर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए ही पलटवार किया है. उन्होंने लिखा कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया है. आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्ज़ा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके ज़िम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया.
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि छात्रों की मांगें साफ़ हैं- 1. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से माफ़ी मांगे, छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करें.
You are the one who has harmed the future of our youth the most.
You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it.
The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
PM मोदी ने क्या लिखा था?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा.
इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट पर कहा कि बच्चे कुछ कह रहे हैं लेकिन आप(प्रधानमंत्री मोदी) कुछ और कह रहे हैं. वे नेता हैं और अब उनका नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है. बच्चों की स्पष्ट मांगे हैं. धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और जिन्होंने बच्चों को मारा है उन पर कार्रवाई हो. बच्चों का सिस्टम से भरोसा टूट गया है. उन्हें पहले बच्चों की मांगे पूरी करनी होंगी तभी इसका नतीजा निकलेगा.
“सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए”
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री के दरवाज़े पर दस्तक देने पर उन्होंने कम से कम इतना तो कहा लेकिन यह काम नहीं करेगा. सबसे पहले धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए. प्रधानमंत्री को क्रूर लाठीचार्ज के लिए छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी चाहिए.
“कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं करता”
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आजकल कोई भी उनकी बातों पर यकीन नहीं करता. उनकी बातों का भरोसा पहले ही खत्म हो चुका है. सबसे पहले, उन्हें धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाना होगा. फिर उन्हें स्टूडेंट्स से बात करनी होगी.
यह भी पढ़ें: “पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान



