KBP Times

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

CJP Protest

CJP Protest: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना आज (23 जुलाई) 34वें दिन में प्रवेश कर गया है. हजारों लोग धरना स्थल पर जमा है. इसी बीच CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि बीजेपी के भेजे गए गुंडे प्रदर्शनकारियों के बीच आकर पत्थरबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. हम चाहते हैं कि सोनम सर अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें क्योंकि हम नहीं चाहते कि वह अपनी जान जोखिम में डालें. उनकी जिंदगी इस देश के लिए बहुत कीमती है.

इसी बीच पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- प्रधानमंत्री जी इस्तीफा दो.

“बात करनी है तो जंतर-मंतर आना होगा”
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा. हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार थे, लेकिन सरकार ने हमारा समय बर्बाद किया. अब उन्हें बात करनी है तो जंतर-मंतर आना होगा.

“पूरे प्रदर्शन को पटरी से उतार देते हैं”
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि मेरी सोनम वांगचुक से बात हुई है. उन्होंने सभी प्रदर्शन करने वालों से अपील भी की है कि वे शांति बनाए रखें और इस प्रदर्शन को सही तरीके से करें. इस देश में पहले हुए प्रदर्शनों में, सत्ताधारी दल द्वारा असामाजिक तत्त्वों की घुसपैठ कराई गई और पूरे प्रदर्शन को पटरी से उतार देते हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. वहीं केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सौरव दास ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. लोग यहां 30 दिनों से ज़्यादा समय से बैठे हैं. वे कह रहे हैं कि राजनीति नहीं होनी चाहिए. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कोई समझौता नहीं होगा, उन्हें जाना होगा.

16 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का मामला SC पहुंचा
वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को देखते हुए सरकार की तरफ से 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया. अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने मुख्य न्यायाधीर सूर्यकांत से अपील की है. उन्होंने कहा कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट के वकीलों, कोर्ट स्टॉफ और वैध प्रवेश पास रखने वाले पक्षकारों को स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए. इसपर सीजेआई की तरफ से कहा गया कि जरूरत पड़ने पर दखल दूंगा.

यह भी पढ़ें: “पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Naresh Meena

नरेश मीणा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश, संपत्ति का रिकॉर्ड भी मांगा

Salman Khan post

सलमान खान की पोस्ट-छात्र आंदोलन शिक्षा का मुद्दा इसे राजनीतिक रंग नहीं दें, आलिया बोली-अपने लिए नहीं लड़ रहे

Parliament Monsoon Session

संसद के बाहर सियासी संग्राम, विपक्षी दल-NDA आमने-सामने, जमकर हुई नारेबाजी

India-Zimbabwe match

भारत और जिम्बाब्वे पहला T-20 आज, श्रेयस की कप्तानी में पहली जीत का इंतजार

Rahul Gandhi

“आपने ही युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचाया…” PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार

Houti attack

हूती विद्रोहियों का सऊदी जहाजों पर हमला, बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट में तनाव, अमेरिका ने दी साइबर अटैक की चेतावनी

CJP Protest

“BJP के गुंडे पत्थरबाजी कर रहे…” CJP फाउंडर अभिजीत दीपके का आरोप, PM से भी मांगा इस्तीफा

Narendra Modi

“पेपर लीक के दोषियों को मिलेगा कठोर दंड, बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट…” PM मोदी का बड़ा ऐलान

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

2

2