KBP Times

जयपुर समेत 8 जिले डेंगू-मलेरिया के हाई रिस्क जोन में, स्वास्थ्य मंत्रालय का अलर्ट जारी

Rajasthan News

Rajasthan News: देश में इस साल मानसून कमजोर रहने का अनुमान है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम बारिश, नमी और गर्मी को देखते हुए इस साल मौसमी बीमारियां ज्यादा होने की आशंका जताई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों को पत्र लिखकर मौसमी बीमारियों के ज्यादा बढ़ने की आशंका जताते बचाव की आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं.

मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि हर राज्य में हाई रिस्क जिलों की लिस्ट तैयार की है, जिसमें विशेष मॉनिटरिंग की जरूरत बताई गई है.

जयपुर समेत 8 जिले हाई रिस्क एरिया में शामिल
जयपुर सहित राजस्थान के आठ जिलों को हाई रिस्क एरिया में शामिल किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 3 साल की रिपोर्ट को देखते हुए उन जिलों को हाई रिस्क एरिया में माना है, जहां डेंगू-मलेरिया के 500 या उससे अधिक केस मिले थे.

हर सप्ताह ड्राइंग-डे एक्टिविटी करने के आदेश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाई रिस्क एरिया में शामिल जिलों में मच्छरों को पैदा होने से रोकने के लिए हर सप्ताह ड्राइंग-डे एक्टिविटी करने के आदेश दिए हैं. इसमें आमजन को जागरूक करने के साथ-साथ उन एरिया में एंटीलार्वा एक्टिविटी की जाएंगी, जहां मच्छरों के पनपने को सबसे ज्यादा आशंका रहती है.

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को मौसमी बीमारियों को कंट्रोल करने, ट्रेसिंग और प्राथमिक ट्रीटमेंट के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही ब्लड कॉम्पोनेंट, ब्लड और दवाईयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान के जनप्रतिनिधियों पर 41 आपराधिक मामले लंबित, हाईकोर्ट कर रहा लगातार मॉनिटरिंग

ताजा खबरें

ताजा खबरें

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

Ajmer Congress news

अजमेर नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 67 के टिकट को लेकर कांग्रेस में उठे सवाल, चयन प्रक्रिया पर चर्चा तेज

Govind Dev Giri

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव देव गिरी बोले -चढ़ावा चोरी के पीछे षड्यंत्र, चंपत राय बेदाग-निष्कलंक

Jaipur ward election

जयपुर के 150 वार्ड के लिए 723 प्रत्याशी मैदान में, आज चुनाव चिन्हों का आवंटन

Jorjia Meloni and PM Modi

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई, कहा-भारत और इटली मिलकर समृद्व भविष्य बनाएंगे

Mirzapur The Movie

जन्माष्टमी पर रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’, Public का First Show रिएक्शन

2

2