KBP Times

‘PM मोदी ने माफी तक नही मांगी’… प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP Protest: लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए और छात्रों से माफी मांगने की मांग की. मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल ने कहा कि कल जो हुआ, उसके लिए पीएम मोदी ने माफ़ी तक नहीं मांगी है. युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली के ख़िलाफ़ विरोध कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को दीमक ने खोखला कर दिया है. प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? उन्हें छात्रों से माफ़ी मांगनी चाहिए और उन्हें ये सब बंद करवाना चाहिए.

“इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले सकते हैं”
वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि वे सभी जवान लोग हैं. उनके माता-पिता उनके लिए लोन लेते हैं क्योंकि वे अपने बच्चों का बेहतर भविष्य चाहते हैं. बच्चों ने कहा था कि वे अहिंसात्मक तरीके से विरोध करने जा रहे हैं. उनकी बात सुनो और उन्हें बुलाओ. इस सबके लिए वही(केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) ज़िम्मेदार हैं. यह कोई नया मुद्दा नहीं है. यह बार-बार हो रहा है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. देश के युवा कह रहे हैं कि हम इतना सफर कर रहे हैं. हम इस मुद्दे को हल्के में नहीं ले सकते हैं. यह गरीबों, किसानों और बच्चों के खिलाफ है.

“आप भी जिम्मेदारी लीजिए और सिस्टम को दुरूस्त करिए”
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि हम इस मुद्दे को काफी समय से उठा रहे हैं ये कोई नया मुद्दा नहीं है लेकिन मुद्दा ये है कि बार-बार ये हो रहा है लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही है मुझे याद है जब मैं यूपी में काम कर रही थी तो जब पेपर लीक हुए थे उसमें सबसे नीचे वाले अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो दिन के लिए रखा और उसके बाद बात वही रुक जाती है किसी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. अभी ये मुद्दा इसलिए ज्वलंत हैं क्योंकि ये देश के युवा है और उनके मां-बाप उन्हें लोन लेकर पढ़ाते हैं ये कितनी मुश्किल परिस्थिति है बच्चा कह रहा है कि क्या मैं संघर्ष ही करता रहूं? ये बहुत गंभीर मामला है इस हल्के में नहीं लिया जा सकता है. आज बच्चे बहुत दुखी हैं. ये सदन ही युवा का है हम सब को उन्होंने ही यहां रखा है. पीएम मोदी एंटी यूथ हैं, एंटी गरीब हैं और एंटी किसान हैं 12 साल हो गए हैं आप सब देख रहे हैं..बच्चों की आवाज आप सुन लीजिए और मंत्री से इस्तीफा दिलवाए. एक जमाना था जब मंत्री जिम्मेदारी लेते थे..आप भी जिम्मेदारी लीजिए और सिस्टम को दुरूस्त करिए.

यह भी पढ़ें: “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…” CJP के प्रदर्शन के बाद पहली बार बोले PM मोदी

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Vijayadashmi

देशभर में विजयादशमी का उत्साह, राष्ट्रपति ने दिल्ली, PM मोदी ने इंद्रप्रस्थ और गृह मंत्री शाह ने लुधियाना में किया रावण दहन

Rahul Gandhi and congress

दिल्ली से फोन… जयपुर में धरना, क्या यही कांग्रेस का एजेंडा?

Strike Against Adulteration

मिलावट पर वार; केंद्रीय खाद्य सुरक्षा दल की झोटवाड़ाऔर मुहाना मंडी की फर्मों पर कार्रवाई

CJP and Delhi High Court

दिल्ली कोर्ट ने आशुतोष-सौरव की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ाई; CJP का रिहाई में जानबूझकर देरी का आरोप

Pratap singh Khachriyawas

जयपुर में प्रताप खाचरियावास का आरोप- VLTD डिवाइस के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला

Shashi Tharoor MP

कांग्रेस सांसद थरूर बोले- हमारा मकसद SIR प्रक्रिया को वापस लेना, सरकार गिराना टारगेट नही

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने दी दुष्कर्म की नाबालिग पीड़िता को गर्भपात की इजाजत

Cartoon

मास्टर जी सावधानी रखना…

selection commettee

BCCI में फेरबदल; प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर बने, कमेटी में रमेश पोवर को किया शामिल

2

2