KBP Times

‘मैं भूत बनकर वापस आऊंगा’, 20वें दिन भी सोनम वांगचुक भूख हड़ताल जारी, पवन खेड़ा ने की मुलाकात

Sonam Wangchuk Hunger Strike

Sonam Wangchuk Hunger Strike: शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन आज शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी है. इसी बीच वांगचुक की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने कहा कि वे किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे. उन्होंने समर्थकों से 20 जुलाई को संसद तक होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में भारी संख्या में जुटने की अपील की है. वे लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय उपवास की वजह से वांगचुक की स्थिति गंभीर हो सकती है उनके अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा है.

“बाहर से कमजोर हुए हैं लेकिन अंदर से मजबूत”
सोनम वांगचुक ने कहा कि भूख हड़ताल की वजह से वे बाहर से कमजोर हुए हैं लेकिन अंदर से मजबूत हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि अगर 20 जुलाई का मार्च सफल नहीं हुआ तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा. सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने तक अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया. वहीं दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने का निर्देश दिया है. वहीं AISA की ओर से बताया गया कि उनके सदस्य नेहा, मनीष और आमीन की स्थिति भी गंभीर है. आमीन को डिहाइड्रेशन के कारण हाइपोवोलेमिक शॉक का शकता है, मनीष का वजन 10 फीसदी से कम हो गया है, नेहा का ब्लड शुगर 49MG/DL तक गिर गया है. ये छात्रा वांगचुक के साथ एकजुटता बनाए हुए है. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग कर रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन चल रहा है. जबकि वांगचूक 28 जून से प्रदर्शन में शामिल हुए थे.

सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट
डॉ. सतीश लांबा ने सोनम वांगचुक की हेल्थ का अपडेट देते हुए बताया कि भूख हड़ताल का यह 20वां दिन है. 17 जुलाई 2026 को सुबह 9:30 बजे तक, स्वास्थ्य से जुड़े मुख्य पैरामीटर इस प्रकार हैं: व्यक्ति का वज़न 56.55 किलोग्राम है, जो पिछले 24 घंटों में 350 ग्राम कम हुआ है.ब्लड प्रेशर 108/68 है, ब्लड शुगर 80 mg/dL है और पल्स रेट 72 प्रति मिनट है. शरीर में पानी का स्तर ठीक है, लेकिन हल्की डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) देखी गई है. जैसा कि पहले बताया गया था, जब शरीर को ग्लूकोज़, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट नहीं मिलते, तो शरीर में बदलाव आते हैं. शुरुआती चरण में फैट कम होता है, उसके बाद मसल्स कम होती हैं और यूरिन में कीटोन बॉडीज़ बनने लगती हैं.अब, इस तीसरे चरण में अंगों पर असर पड़ सकता है.
मेडिकल टीम 24 घंटे नज़र रखे हुए है और लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.

भीम आर्मी, AAP-सपा और कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक से आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर रावण, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव, आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी मुलाकात कर चुके हैं. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा आज शुक्रवार को वांगचुक से मिलने पहुंचे. उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि हम सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. हम सभी एक बेहद संवेदनशील सरकार से निपट रहे हैं जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा को नहीं समझती है. जब ऐसी सरकार का सामना हो तो विरोध के तरीकों को बदलना होगा. इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई परिणाम नहीं मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ईरान पर अमेरिका का लगातार छठी रात हमला, बंदर अब्बास दहला, व्हाइट हाउस बोला- ईरान समझौते को तैयार

ताजा खबरें

ताजा खबरें

study on old age

Study में खुलासा; बुजुर्गों में गिरने का खतरा बढ़ाती हैं नींद-डिप्रेशन की दवाएं

SBI Chairman announce

SBI में 12,000 नौकरियां देने की तैयारी, चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने किया ऐलान

Ganesh utsav

अंबानी परिवार में गणेश उत्सव, सलमान खान ने एंटीलिया में लिया आशीर्वाद

Space arms fix in america

अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, चीन, रुस के साथ युद्व हुआ तो होगा भारी नुकसान

Mayor election in state

प्रदेश के 5 नगर निगमों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़-तोड़, 305 निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन शुरू

India-Afghanistan match

भारत-अफगानिस्तान दूसरा T-20 आज, सूर्यवंशी खेलेंगे या नहीं इस पर असमंजस

Malesiya PM And Bollywood songs

मलेशियाई PM अनवर का बॉलीवुड गीतों से लगाव, BRICS नेताओं के साथ गानों की रील

UPI Payment

UPI से 2,000 रुपये तक पेमेंट पर पर कोई चार्ज नहीं, बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से ली जा सकती है फीस

farmers and moong

मूंग पर MSP नहीं मिलने से किसानों को करोड़ों का नुकसान, रामपाल जाट बोले- घोषित मूल्य दिलाना सरकारों का पवित्र धर्म

2

2