KBP Times

दतिया में जाम, पत्थरबाजी, बवाल पर नरोत्तम मिश्रा की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- ऐसी हरकतें न…

Datia Violence

Datia Violence: मध्य प्रदेश के दतिया में शुक्रवार को भारी बवाल देखने को मिला. पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक नाराज हो गए. मिश्रा के हजारों समर्थकों ने नेशनल हाईवे 44 का पूरी तरह ब्लॉक कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने तड़के सुबह पुलिस पर भी पथराव कर दिया. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, पथराव में एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके चलते प्रशासन ने सुबह पूरे जिले में BNSS की धारा 163 लागू कर दी. इसके तहत बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके साथ ही 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई.

6 पुलिसकर्मी हुए घायल
दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने एक निजी न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब 3 हजार से ज्यादा उपद्रवी दतिया शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने जबरदस्ती बाजार बंद करवा दिए और नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया. जिसके चलते हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिससे पड़ोसी जिलों की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई. एसपी और कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार जाम हटाने की अपील की, इसके बावजूद वे नहीं माने. सुबह करीब 4 बजे उपद्रवियों ने अचानक पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया. माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पथराव और तेज हो गया. हमले में एसपी मयूर खंडेलवाल, एडिशनल एसपी और हमारे 6 से अधिक जवानों को गंभीर चोटें आई है. जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने सख्ती बरतते हुए दोबारा आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उपद्रवियों को खदेड़ा.

नरोत्तम मिश्रा के समर्थक क्यों नाराज हुए?
BJP ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा का पत्ता काटते हुए आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित कर दिया. मिश्रा और उनके समर्थकों को पूरा भरोसा था कि टिकट उन्हें ही मिलेगा. जैसे ही आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान हुआ, नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए. कुछ समर्थक शर्ट उतारकर सड़क पर लेट गए और नरोत्तम दादा को टिकट न मिलने पर बीजेपी छोड़ने तक की धमकी देने लगे. वहीं टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं और उनके लिए चुनाव प्रचार करने की बात कही.

पार्टी से आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट न मिलने पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी का फैसला है. मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, खासकर सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को पेट्रोल या केरोसिन डालते हुए वीडियो देखने के बाद कि वे ऐसी हरकतें न करें. पार्टी के मंच पर विचार सही तरीके से रखे जाते हैं. उन्हें इस तरह से नहीं जताया जाता.

यह भी पढ़ें: समुद्र में बढ़ी भारत की ताकत, ईस्टर्न फ्लीट में शामिल हुआ स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

encounter in kashmir

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

Donald Trump statement

ट्रम्प ने ईरान के परमाणु-ठिकाने पर हमले की दी धमकी, कहा-नजर रख रहे हैं उड़ा देंगे अगर हुई कोई भी गतिविधि

2

2