KBP Times

जयपुर के SMS हॉस्पीटल में रेजीडेंट डॉक्टर्स ने किया काम बंद, खामियां निकालने पर हुए नाराज

Resident doctors of SMS

Resident Doctors: जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल की मेडिकल इमरजेंसी में औचक निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष द्वारा खामियां निकालना भारी पड गया। वहां तैनात रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अचानक काम बंद कर दिया और विभागाध्यक्ष द्वारा खामियों पर आपत्ति जताई। रेजीडेंट डॉक्टर काम छोड़कर प्रिंसिपल चैंबर पहुंच गए और घेराव कर अपनी नाराजगी जताई। बाद में प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने रेजीडेंट से बात की और उन्हें समझाइश कर वापस काम पर भेज दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी की सेवाएं प्रभावित रही।

इमरजेंसी HOD के रवैये को लेकर विरोध

SMS हॉस्पीटल में मामला गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। इमरजेंसी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. सतीश मीना ने इमरजेंसी में औचक निरीक्षण कर वहां खामिया देखी। डॉ. मीना ने देखा कि वहां आ रहे मरीजों की पर्ची पर नाम नहीं लिखा जा रहा, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने रेजीडेंट डॉक्टरों को टोका, तो उन्हें ये टोकना नागवार लगा और वे गुस्सा होकर काम छोड़कर चले गए। यहां से डॉक्टर सबसे पहले मेडिकल डिपार्टमेंट एचओडी डॉ. महेन्द्र कुमार अग्रवाल के पास पहुंचे और वहां से फिर प्रिंसिपल के चैंम्बर पर गए। यहां उन्होंने इमरजेंसी एचओडी डॉ. सतीश मीना के रवैये पर अपना विरोध दर्ज करवाया। जिसके बाद प्रिंसिपल ने एचओडी डॉ. मीना को मौके पर बुलाया और समझाइश करके रेजीडेंट को वापस काम पर लौटने के निर्देश दिए।

पर्ची पर नाम नहीं होने से मरीज होते है परेशान

डॉ. सतीश मीना का कहना है कि ​जो मरीज इमरजेंसी में आ रहे है, उनके कागजों पर नाम नहीं लिखना गंभीर है। अगर गलती से किसी मरीज की पर्ची गुम हो जाए या मिस हो जाए तो उस पर लिखी दवाइयां या दूसरी जांच करवाने में दिक्कत आती है। ऐसे में मरीज को कोई गलत दवाई लग गई तो मरीज के लिए ही परेशानी हो जाएगी। इसके लिए रेजीडेंट को टोका था, जिसका उन्हें बुरा लग गया।

HOD का टोकना रेजीडेंट्स को नहीं लगा अच्छा

इधर, प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि डॉ. मीना का टोकना उनको अच्छा नहीं लगा। मैंने डॉ. सतीश मीना को समझाया है कि वे रेजीडेंट से नम्रता से बात करें। साथ ही रेजीडेंट डॉक्टरों से भी समझाइश की है, कि इमरजेंसी में ऐसा कोई काम न करें जिससे मरीज और स्टाफ की परेशानी बढ़े।

यह भी पढ़ें : ओबीसी परिवारों का सर्वे 10 जुलाई से, कर्मचारियों के तबादलों से काम में देरी की संभावना

यह भी देखें: जयपुर रामगंज में कचरे का आतंक! सरकार पर फूटा लोगों का गुस्सा | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Students Celebration

जयपुर के शहीद स्मारक पर छात्रों ने मनाया जश्न, जोधपुर में भी जमकर थिरके

Student protest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद विपक्ष के नेता खुश, जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न, पुलिस ने कहा अब घर जाओ

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

2

2