KBP Times

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास, शहर के दक्षिणी एवं उत्तरी छोर आपस में जुड़ेगें

Jaipur Metro Project

Jaipur Metro : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बालोतरा जिले के पचपदरा से वर्चुअल माध्यम द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर का सीधा प्रसारण जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। जयपुर में आयोजित वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, लोकसभा सांसद (जयपुर शहर) मंजू शर्मा, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना

जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना लगभग 41 किलोमीटर लंबी होगी, जो शहर के दक्षिणी छोर से उत्तरी छोर तक निर्बाध मेट्रो संपर्क स्थापित करेगी। परियोजना के अंतर्गत कुल 36 मेट्रो स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिनमें 34 एलिवेटेड तथा 2 भूमिगत स्टेशन शामिल हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग ₹13,037.66 करोड़ की लागत आएगी तथा इसे सितंबर, 2031 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात जयपुर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान, रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट तथा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 एवं टर्मिनल-3 मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे आमजन को सुरक्षित, सुगम, पर्यावरण-अनुकूल एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

जयपुर बनेगा स्मार्ट, सुदृढ़ एवं बेहतर कनेक्टेड शहर

यह परियोजना जयपुर को स्मार्ट, सुदृढ़ एवं बेहतर कनेक्टेड शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी तथा राज्य में सार्वजनिक शहरी परिवहन व्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि जयपुर मेट्रो फेज-2 सहित राज्य की भावी मेट्रो परियोजनाओं का निर्माण एवं संचालन भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम ष्राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन  द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, आलोक गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर मेट्रो, वैभव गालरिया, संभागीय आयुक्त जयपुर, वे. सरवन कुमार तथा जिला कलेक्टर जयपुर, संदेश नायक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जयपुर मेट्रो के अधिकारी एवं कार्मिक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : लिपिक ग्रेड-द्वितीय/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 कल

यह भी देखें: गोनेर गांव की बदहाली! गंदगी, जाम और डंपरों ने किया जीना मुश्किल | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Life Insurance hand shake

इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के साथ फ्रांस की BNP पारिबा कार्डिफ से डील, बीमा क्षेत्र में बड़ा कदम

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

2

2