KBP Times

जामुन खट्टे हैं या मीठे, बिना चखे कैसे पहचानें ?

jamun on cart
Jamunबाजार में जामुन की खूब बिक्री हो रही है या यूं कहें कि बहार आई हुई है। फल मार्किट हो या सब्जी मार्किट ठेलों पर जहां आम दिख रहे हैं तो वहीं काले काले जामुन के ठेले भी खूब दिख रहे हैं। स्वास्थ के हिसाब से गर्मियों और बरसात के मौसम में यह फल टेस्ट के साथ-साथ काफी फायदेमंद माना जाता है. बच्चों से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन कई बार देखने में अच्छे लगने वाले जामुन टेस्ट में खट्टे या फीके निकल जाते हैं. ऐसे में अगर आप बिना चखे ही मीठे और रसीले जामुन खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर सही जामुन चुन सकते हैं।

जामुन बिना चखे कैसे पहचानें –

जामुन खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग देखें. अच्छी तरह पके हुए जामुन का रंग गहरा बैंगनी या लगभग काला होता है. अगर जामुन हरे, हल्के बैंगनी या गुलाबी रंग के हैं, तो वे पूरी तरह पके नहीं होते और टेस्ट में ज्यादा खट्टे हो सकते हैं। कई बार जामुन को ताजा दिखाने के लिए उन पर पानी छिड़का जाता है, जिससे वे जरूरत से ज्यादा चमकदार दिखने लगते हैं. ऐसे जामुन खरीदने की जगह हल्की नेचुरल चमक वाले और ताजे दिखने वाले जामुन लेना बेहतर होता है। बहुत छोटे या सिकुड़े हुए जामुन की तुलना में मीडियम या बड़े साइज के जामुन में गूदा ज्यादा होता है. ऐसे जामुन आमतौर पर ज्यादा मीठे, रसीले और टेस्टी होते हैं.

जामुन की क्वालिटी का पता

जामुन को हल्के हाथ से दबाकर उसकी क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है. अगर फल बहुत सख्त है, तो वह कच्चा हो सकता है. वहीं अगर बहुत ज्यादा मुलायम या दबा हुआ है, तो वह ज्यादा पका या खराब होने की शुरुआत में हो सकता है. हल्का नरम जामुन सबसे अच्छा माना जाता है. जामुन को हल्के हाथ से दबाकर उसकी क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है. अगर फल बहुत सख्त है, तो वह कच्चा हो सकता है. वहीं अगर बहुत ज्यादा मुलायम या दबा हुआ है, तो वह ज्यादा पका या खराब होने की शुरुआत में हो सकता है. हल्का नरम जामुन सबसे अच्छा माना जाता है.

ताजा जामुन की पहचान

जामुन का डंठल भी उसकी ताजगी बताता है. अगर डंठल हरा और ताजा दिखाई दे रहा है, तो जामुन हाल ही में तोड़े गए हो सकते हैं. वहीं सूखा या भूरा डंठल इस बात का संकेत हो सकता है कि जामुन पुराने हैं।

खुशबू से पहचान 

पके हुए जामुन में हल्की मीठी और ताजी खुशबू होती है. अगर जामुन से खट्टी या अजीब तरह की महक आ रही है, तो उन्हें खरीदने से बचना चाहिए. नेचुरल खुशबू वाले जामुन ही ताजे और टेस्टी माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें : मोगरे की भीनी खुशबू से महक उठता है घर, आंगन, छत पर उगाएं पौधा

यह भी देखें: जयपुर के नाहरी का नाका की बदहाली | गंदा पानी, कचरा, ट्रैफिक और नशे से त्रस्त लोग | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2