SP Leader Kamaal Akhtar : यूपी विधानसभा में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक और मुरादाबाद जिले की कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है. कमाल अख्तर का अचानक इस्तीफा देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
रुचि वीरा की नाराजगी
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा ने कमाल अख्तर के कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर नाराज हुई थीं। इसके बाद उन्होंने पार्टी संगठन के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई थी. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रुचि वीरा ने अखिलेश यादव से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि जिला संगठन एकतरफा तरीके से काम कर रहा है और उनके खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. हालांकि, रुचि वीरा ने सीधे तौर पर कमाल अख्तर का नाम नहीं लिया था, लेकिन पार्टी के भीतर यह माना जा रहा था कि उनका इशारा उन्हीं की तरफ था.
आजम खान विरोधी भी रहे है
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि रुचि वीरा को आजम खान खेमे के करीबी नेताओं में माना जाता है. ऐसे में उनके नाराज होने को पार्टी नेतृत्व गंभीरता से देख रहा था. कमाल अख्तर को लंबे समय से आजम खान विरोधी गुट का नेता माना जाता रहा है, जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक दूरी बनी रही.कहा जा रहा है कि लगातार बढ़ते विवाद और संगठन पर उठ रहे सवालों के बीच कमाल अख्तर ने जिला संगठन पर दबाव कम करने और विवाद शांत करने के लिए मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया.
यह भी पढ़ें : यमुना जल समझौते के बाद राजस्थान भाजपा उत्साहित, जयपुर में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी
यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report



