KBP Times

यमुना जल समझौते के बाद राजस्थान भाजपा उत्साहित, जयपुर में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी

Yamuna jal Samjhota

CM Bhajanlal : नई दिल्ली में ग्रहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के बीच हुए यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान भाजपा उत्साहित है और मुख्यमंत्री के दिल्ली से जयपुर लौटने पर उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। सीएम भजनलाल शर्मा आज जयपुर लौट रहे हैं। जयपुर रवाना होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परियोजनाओं को रोककर उन्हें अकटाने का काम किया हैं। उन्होंने केवल जनता को वोटों की खातिर लुभाने का काम किया हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल की कोई भी बड़ी परियोजना बता दें, जिसे कांग्रेस ने शुरू किया हो। सीएम ने कांग्रेस के उस बयान पर भी पलटवार किया था, जिसमें कांग्रेस ने राजस्थान को कम पानी मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि साल 1994 में हुए समझौते के अनुसार ही राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को उसके हिस्से का पानी मिलेगा।

पीएम मोदी ने पानी के दर्द को समझा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक राजस्थान, हरियाणा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने हमारे शेखावाटी और राजस्थान के लोगों के दर्द को कभी महसूस नहीं किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने राजस्थान की इस पानी की पीड़ा को समझा। उन्होंने कहा कि यह सब केवल आज ही नहीं, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने नर्मदा के पानी को टेल तक पहुंचाने का काम किया था। उस समय राजस्थान की ओर से पानी की कोई डिमांड नहीं थी लेकिन उन्होंने देखा कि नर्मदा का पानी बोर्डर तक जा रहा है तो बाड़मेर और जालौर को बिना मांगे नर्मदा का पानी देने का काम किया। उन्होंने राजस्थान की पानी की स्थिति को देखते हुए आगे से पानी देने का काम किया। उसके बाद हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत उन्हें धन्यवाद देने अहमदाबाद गए थे।

एयरपोर्ट से सीएमआर तक भव्य स्वागत

यमुना जल समझौता करके जयपुर लौट रहे सीएम भजनलाल शर्मा का आज एयरपोर्ट से लेकर सीएमआर तक भव्य स्वागत की तैयारी की गई हैं। जयपुर एयरपोर्ट के साथ-साथ गांधी सर्किल, रामबाग सर्किल, बीजेपी कार्यालय और सीएमआर के बाहर कार्यकर्ता सीएम का स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से लेकर सीएमआर तक सीएम भजनलाल शर्मा रोड शो करते हुए पहुंचेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी उनके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी- अयोध्या पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष को किया नजरबंद, सियासत तेज

यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2