KBP Times

राम मंदिर चढ़ावा चोरी- अयोध्या में कई कांग्रेस नेता नजरबंद, सियासत तेज

Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर की ओर कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक कर हिरासत में ले लिया है वहीं कई कांग्रेस नेताओं, सांसद को नजरबंद कर दिया है। कांग्रेस ने आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की थी। इसी को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। थोड़ी देर बाद उन्हें कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले गई।

कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा, तनुज पूनिया और उज्जवल रमण सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया है। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। उन्होंने आज यानी मंगलवार को ट्रस्ट कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। इस बीच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12.30 बजे राम जन्मभूमि मंदिर कूच किया। पुलिस ने मंदिर से एक किलोमीटर पहले टेढ़ी बाजार में उन्हें रोक दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए। धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हिरासत में लिया। घसीट-घसीटकर गाड़ी में भरा।

कांग्रेस नेता अजय राय की पत्नी ने किया विडियो जारी

इससे पहले, अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा-मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिर सकती है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद हमारे सहयोगियों को गलत जानकारियां देकर भटकाया जा रहा है। श्चढ़ावा चोरोंश् के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। अगर मेरे पति को कुछ भी होता है, तो जिम्मेदारी अधर्मी भाजपा सरकार की होगी।

रामलला के दर्शन किए बिना वापस नहीं जाएंगे

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। अजय राय ने कहा कि मुझे आचार्य नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस के कमरे के अंदर बंद कर दिया गया है। उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोका जा रहा है। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। एक तरफ गैर-कांग्रेसी नेताओं को बुलाकर वीआईपी दर्शन कराए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें और कांग्रेस के अन्य नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बिना मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दर्शन किए वे वापस नहीं जाएंगे।

एसबीआई बैंक में पूछताछ

इससे पहले, सोमवार को पुलिस ने एसबीआई बैंक की अयोध्या धाम ब्रांच पहुंचकर जेल में बंद 8 आरोपियों के बैंक खाते खंगाले। मंदिर में नौकरी से लेकर अब तक के उनके ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई। एसबीआई बैंक के दो कर्मचारियों को भी नोटिस जारी करके पूछताछ के लिए बुलाया है। इनकी ड्यूटी चढ़ावा गिनती में लगी हुई थी।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत

सोमवार को चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी। अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। तब तक आरोपी जेल में ही रहेंगे। वहीं, ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली बैठक 5 दिन पहले यानी 6 जुलाई को होगी। इसमें चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने चढ़ावा चोरी की जांच कर रही ैप्ज् से फाइनल रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने को कहा है।

SIT ने 23 जून को रिपोर्ट सौंपी, 2 दिन बाद गिरफ्तारी

बता दें कि चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को एसआईटी गठित की। एसआईटी ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को रिपोर्ट सौंपी। 25 जून को ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 को नामजद किया गया। हालांकि, चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। एफआईआर दर्ज होने के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 26 जून को सीजेएम कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन के लिए जेल भेज दिया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। अगले दिन ट्रस्ट ने कहा- 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। 28 जून को पुलिस की 8 टीमों ने आरोपियों के घर पर एकसाथ छापेमारी की थी। चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से निवेश-खरीद से जुड़े कागजात, आभूषण और नकदी मिले थे। आरोपी अनुकल्प मिश्रा के घर से एक डायरी मिली थी। पुलिस का मानना है कि डायरी से चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े सुराग मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सिया, सोनम और मुस्कान ही नहीं, प्यार में अंधी हुई इन बेवफा महिलाओं ने कराई पति की हत्या

यह भी देखें: पहले दीवार में दरार, फिर मौत! जयपुर हादसे में 3 मजदूरों की जान गई | Ground Report

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2