KBP Times

सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर खड़े किए सवाल, BJP बोली- गुमराह करने की कोशिश…

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने गाजा में जारी संघर्ष को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गाजा में इजरायल की कार्रवाई पर केंद्र सरकार की चुप्पी ने केवल नैतिक रूप से गलत है बल्कि राष्ट्रीय हितों के नजरिये से भी समझ से परे है. सोनिया गांधी ने एक अंग्रेजी दैनिक के लिए लिखे लेख में संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की हालिया रिपोर्ट का हवाले देते हुए दावा किया कि गाजा में बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है, वहां की मानवीय स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आचोचना करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते सबूतों और कानूनी कार्रवाई के बाद भी दुनिया इस संघर्ष को रोक नहीं पाई. भारत सरकार भी इस मुद्दे पर चुप है और गाजा के आम लोगों की पीड़ा को मजबूती से नहीं उठाया है. भारत ऐतहासिक रूप से फिलिस्तीन का समर्थक रहा है. ऐसे में इस नीति से पीछे हटना भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने केंद्र सरकार से फिलिस्तीनी अधिकारों के समर्थन में खुलकर बोलने की अपील की.

सोनिया गांधी के आरोप पर बीजेपी का पलटवार
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने गाजा में इज़राइल की कार्रवाई पर चुप्पी को लेकर पीएम मोदी सरकार पर हमला करने वाले सोनिया गांधी के हालिया एडिटोरियल पर कहा कि गाजा और रफा के मुसलमानों के लिए आंसू गिराने वाले क्या हिंदू जब ढाका में मारा जाता है क्या उसके लिए एक शब्द बोल पाते हैं? ये वोट बैंक के तराजू पर विदेश नीति को तोलते हैं तो बोलते नहीं हैं और जिस प्रकार से सोनिया गांधी गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं शायद उन्हें पता नहीं कि पलेस्टाइन का सबसे सर्वोच्च नागरिक का पुरस्कार पीएम मोदी को मिला है. पलेस्टाइन और गाजा के विषय पर अनेकों बार भारत की सरकार ने अपने पोजीशन को स्पष्ट किया है. हम ईरान, अमेरिका के साथ रिश्ते निभाते हैं और हम यूक्रेन, रूस के साथ ही बात करते हैं. मुझे लगता है कि सोनिया गांधी वोट नीति को विदेश नीति से ऊपर रखती हैं.

“उन्हें पहले घरेलू नीति पर बात करनी चाहिए”
भाजपा नेता कीया घोष ने कहा कि सोनिया गांधी विदेश नीति की आलोचना कर रही हैं. उन्हें पहले घरेलू नीति पर बात करनी चाहिए. संदेशखाली की घटना के समय उनकी चिंता कहां थी? तब वह चुप क्यों थीं? जब बांग्लादेश में हज़ारों हिंदुओं पर अत्याचार हुआ, तब उनकी विदेश नीति कहां गई? तब वह चुप क्यों थीं? उन्हें सिर्फ़ अपने वोट बैंक की चिंता होती है- चाहे वह यहां हो, बांग्लादेश में हो या कहीं और इसलिए बेहतर होगा कि वह विदेश नीति पर बात न करें.

यह भी पढ़ें: पुणे मर्डर केस में रेस्क्यू टीम के सदस्य बोला सब रो रहे थे, लेकिन सिया शांत थी, परिवार को कैसे हुआ सिया पर शक?

 

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2