Guru Purnima : इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। ये दिन गुरुओं को समर्पित किया गया है। लोग इस दिन अपने गुरुओं का आभार व्यक्त करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। बता दें कि हर साल ये त्योहार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसी दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। ये दिन गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे बड़ा अवसर होता है। इस दिन कुछ खास दोहों को पढ़कर गुरुओं की विशेष कृपा पा सकते हैं।
गुरु पूर्णिमा के दोहे
1. गुरु की कृपा हो शिष्य पर, पूरन हों सब काम,
गुरु की सेवा करत ही, मिले ब्रह्म का धाम।
2. गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय॥
3. गुरु शरणागत छाड़ि कै करे भरोसा और
सुख सम्पति को कह छलि नहीं नरक में ठौड़
4. गुरु कृपाल कृपा जब किन्हीं, हिरदै कंवल बिगासा।
भागा भ्रम दसौं दिस सुझ्या, परम जोति प्रकासा।
5. गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।
6. सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार।
लोचन अनंत उघाड़िया, अनंत दिखावण हार।
7. गुरु अमृत है जगत में, बाकी सब विषबेल,
सतगुरु संत अनंत हैं, प्रभु से कर दें मेल।
6. माया दीपक नर पतंग, भ्रमि भ्रमि इवै पडंत।
कहै कबीर गुरु ज्ञान थें, एक आध उबरंत।
8. शिष्य वही जो सीख ले, गुरु का ज्ञान अगाध,
भक्तिभाव मन में रखे, चलता चले अबाध।
9. गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधें, गुरु बिन बढ़े न शान।
10. गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।
गुरु पूर्णिमा पर इस मंत्र को जरूर पढ़ें
गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा करते समय इस दिव्य मंत्र का जाप जरूर करें। कहते हैं इस मंत्र के जाप से गुरुओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वररू।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमरू।।
गुरु पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त
गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 की रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आपके पास 29 जुलाई को गुरु पूजा के लिए पूरा दिन रहेगा।
यह भी पढ़ें – वृंदावन का कात्यायनी पीठ, हिन्दू धर्म के अंत्यंत शक्तिपीठों में पूजनीय, क्यों ?
यह भी देखें –जंतर-मंतर पहुंचे सपा नेता इरफान सोलंकी | PM मोदी से छात्रों से संवाद की मांग | Student Protest


