KBP Times

कैंसर की नई दवा लॉन्च, जानिए किन मरीजों को मिलेगा फायदा और कितनी है कीमत?

Cancer Therapy India

Cancer Therapy India: भारत में कैंसर के इलाज को लेकर एक नई उम्मीद सामने आई है. दवा कंपनी एली लिली एंड कंपनी इंडिया ने आरईटी जीन अल्टरेशन से जुड़े कैंसर मरीजों के लिए नई टार्गेटेड थेरेपी टैनस्ट्राइव लॉन्च की है. कंपनी का कहना है कि यह दवा कैंसर कोशिकाओं की असामान्य वृद्धि को रोकने का काम करती है. हालांकि, यह दवा हर कैंसर मरीज के लिए नहीं है और 14 दिन का डोज कैंसर खत्म होने की गारंटी नहीं माना जा सकता.

किन मरीजों को मिलेगा फायदा?
यह दवा उन मरीजों के लिए बनाई गई है,जिन्हें लोकली एडवांस्ड या मेटास्टेटिक सॉलिड ट्यूमर है और जांच में RET जीन अल्टरेशन की पुष्टि होती है. इलाज शुरू करने से पहले मरीज की जीन संबंधी जांच की जाती है,ताकि यह तय किया जा सके कि वह इस थेरेपी के लिए उपयुक्त है या नहीं.

कैसे करती है काम?
कंपनी के अनुसार टैनस्ट्राइव सीधे RET जीन अल्टरेशन को निशाना बनाती है. यह उन असामान्य सिग्नलिंग पाथवे को ब्लॉक करती है, जिनकी वजह से कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं. यह एक ओरल दवा है, जिसे मरीज को दिन में दो बार लेना होता है. दवा 40, 80, 120 और 160 मिलीग्राम की टैबलेट में उपलब्ध है, ताकि डॉक्टर मरीज की स्थिति के अनुसार सही डोज तय कर सकें.

कीमत और कंपनी का दावा
टैनस्ट्राइव के 14 दिनों के एक बॉक्स की कीमत 2.15 लाख रुपये तय की गई है. एक बॉक्स सिर्फ 14 दिन के उपचार के लिए होता है. मरीज को आगे कितने समय तक दवा लेनी होगी, इसका फैसला उसकी बीमारी की स्थिति और ऑन्कोलॉजिस्ट की सलाह के आधार पर किया जाएगा.

कंपनी के प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर विंसलो टकर ने कहा कि प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी कैंसर के इलाज का भविष्य बदल रही है और यह दवा भारत में योग्य मरीजों के लिए टार्गेटेड थेरेपी की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इसे हर कैंसर का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। यह केवल RET जीन अल्टरेशन वाले मरीजों के लिए है और बिना विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग नहीं किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Giga Time AI; कैंसर के सही इलाज के लिए मेडिकल सांइस में एडवांस AI मॉडल

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Dharna

सांसदों को वांगचुक से मिलने रोका, मेदांता अस्पताल के बाहर दिया धरना

Shri Ram Janmbhoomi Trust meeting

राम मंदिर के धार्मिक कार्यो का संचालन अब संतों के हाथों, धार्मिक समिति में आठ संत शामिल

Protest Demonstration

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस का एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, दोनों दलों पर चला वाटर कैनन

Brain health

तेज याददाश्त के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

Rahul Gandhi

“धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की सबसे बड़ी संपत्ति बर्बाद कर दी…” राहुल गांधी ने बोला हमला

CJP Protest

CJP प्रोटेस्ट पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दिल्ली पुलिस पर FIR की मांग, क्या मिला जवाब?

Viral Video

सांप के साथ बेड पर लेटकर कार्टून देखता रहा बच्चा, VIDEO देखकर लोग रह गए दंग

Love at first sight

स्थाई प्यार, भरोसे और अच्छे व्यवहार से ही होता है, चेहरे से नहीं

Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर खास दोहे; इन्हे पढ़कर प्राप्त करें गुरुओं की विशेष कृपा

2

2