KBP Times

राज्य के शिक्षामंत्री ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को कहा- महामूर्ख और भ्रष्टाचारी

Madan dilawar and dotasara

Madan Dilawar : जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए बताते हुए कहा है कि वे अपनी छवि बचाने के लिए दूसरे नेताओं पर आरोप लगाते रहते हैं। दिलावर ने कहा कि डोटासरा द्वारा मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। शिक्षा संकुल में स्टेट ओपन स्कूल कार्यालय में गुरुवार दोपहर मीडिया से बातचीत के दौरान मदन दिलावर ने कहा कि समझदार व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी नहीं करता, लेकिन डोटासरा लगातार राजनीतिक आरोप लगाकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

किरोड़ी लाल सोने की तरह खरे

राज्य के शिक्षा मंत्री ने मदन दिलावर ने किरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते हुए कहा कि वे सोने की तरह खरे हैं। उन पर लगाया गया कोई भी आरोप टिकने वाला नहीं है। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का सार्वजनिक जीवन और कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रहा है। उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में कोई दम नहीं है।

कानून अपना काम करेगा

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जांच एजेंसियां अपना कार्य कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जो लोग आज खुद को बेगुनाह बता रहे हैं, उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ेगा। इसी दौरान दिलावर ने कांग्रेस नेता महेश जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी पहले खुद को निर्दाेष बताते थे। बाद में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : शिक्षामंत्री बोले- थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरुप

यह भी देखें: VIP कल्चर पीड़िता के समर्थन में उतरा वैश्य समाज, इंसाफ की मांग। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

breaking news

आखिरकार धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर जश्न: छात्रों ने लगाए छात्र एकता जिंदाबाद के नारे

Jan Naygan

फिल्म ‘जना नायकन’ Actor और CM विजय के प्रशंसकों के लिए ठीक-ठाक

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

2

2