KBP Times

रिपोर्ट : Tata Electronics पर बड़ा Cyber Attack, Apple और Tesla के सीक्रेट दस्तावेज लीक

Report cyber attack on tata, tesla and apple

Report : टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) की ओर से एक चौंकाने वाली खबर दी है कि कुछ हफ्ते पहले उसके कुछ सिस्टम में Cybersecurity Incident का पता चला था. कंपनी ने कहा कि घटना सामने आते ही उसके रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए और कारोबार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. वहीं सुरक्षा रिसर्चर्स ने एक News Agency को बताया कि World Leaks नाम के Ransomware Group ने डार्क वेब पर 2 लाख से ज्यादा फाइलें पोस्ट की हैं, जिनमें एप्पल (Apple) और टेस्ला (Tesla) से जुड़े कथित डिजाइन, स्पेसिफिकेशन और अन्य दस्तावेज शामिल हैं. Apple इस मामले की जांच कर रहा है.

Tata Electronics ने क्या कहा

Tata Electronics ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले उसके कुछ सिस्टम में Cybersecurity Incident की पहचान हुई थी. कंपनी ने कहा कि तुरंत रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल लागू किए गए और इस घटना का उसके किसी भी कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ा.

Apple कर रहा है जांच

मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि Apple इस Cyber Breach की जांच कर रहा है और पूरी जांच जारी है. Apple ने टिप्पणी करने के अनुरोध का जवाब नहीं दिया. Tata Electronics ने फिरौती की मांग पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

World Leaks ने क्या दावा किया

सुरक्षा शोधकर्ताओं ने Media Report बताया कि World Leaks ने डार्क वेब पर 2 लाख से ज्यादा फाइलें पोस्ट की हैं. वेबसाइट के अनुसार Tata Electronics का डेटा 630 गीगाबाइट से ज्यादा का है.

कौन से दस्तावेज शामिल ?

Media Reports डेटाबेस में Apple की कई फाइलें और फोल्डर दिखाई दिए, जिनमें ‘com.apple.factorydata’ और ‘material specification’ जैसे नाम शामिल थे. भारतीय साइबर सुरक्षा शोधकर्ता Rajshekhar Rajaharia ने News Agency से कहा कि इन फाइलों में ईमेल, कई वर्षों के Event Logs और विदेशी कर्मचारियों सहित कर्मचारियों के पासपोर्ट की प्रतियां भी हैं.

Tesla से जुड़े कथित दस्तावेज

रिपोर्ट के अनुसार Tata, Tesla के लिए भी पार्ट्स बनाती है. डेटाबेस में ‘NV36 Chargeport Controller – North America’ नाम का एक फोल्डर था, जिसे Tesla Model Y के अपग्रेडेड वर्जन के पार्ट्स से जुड़ा बताया गया. एक अन्य कथित Tesla 2023 दस्तावेज पर ‘TRADE SECRET’ लिखा था, जिसमें Project Highland से जुड़े कुछ ड्रॉइंग बताए गए.

अन्य जानकारी

Rajaharia द्वारा साझा किए गए स्क्रीन रिकॉर्डिंग में ‘Apple’ सर्च करने पर 181 फाइलें और फोल्डर दिखाई दिए. ‘Tesla’ सर्च करने पर मैन्युफैक्चरिंग स्पेसिफिकेशन और मई 2025 की असेंबली डॉक्यूमेंट जैसी फाइलें दिखाई दीं. कुछ दस्तावेजों में Apple और Tesla की गोपनीय और मालिकाना जानकारी होने का उल्लेख था. रिपोर्ट के अनुसार Hosur से जुड़े 33 फाइलें और फोल्डर भी थे. Hosur तमिलनाडु में Tata के मुख्य iPhone असेंबली प्लांट का स्थान है. एक अन्य सूत्र ने कहा कि Tata ने पिछले सप्ताह अपने iPhone असेंबली ऑपरेशन के कुछ कर्मचारियों को इस Data Breach की जानकारी दी थी. रिपोर्ट के अनुसार भारत में Apple के करीब एक तिहाई iPhone का उत्पादन Tata करता है, जबकि बाकी उत्पादन Foxconn करता है.

यह भी पढ़ें : भारत का इंटरनेट; दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहने का प्लान, ICANN से मेन सर्वर रुट की मांग

यह भी देखें: “BJP सरकार अस्पतालों में मौत बांट रही है”, प्रसूताओं की मौत खाचरियावास ने सरकार को घेरा। KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

PM Modi in Metro

दिल्ली मेट्रो से श्रीराम कॉलेज के शताब्दी समारोह में पहुंचे PM

encounter

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर का पाकिस्तानी कमांडर यासिर ढेर

Mosque Demolised and opposition leaders

सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोज़र, विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा

Fraud case on Subhash chandra

ZEE ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज , 1322 करोड़ का लोन नहीं चुकाया

Shobha Yatra

जयपुर परकोटे में धूमधाम से निकली एतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भक्त उमड़े

swatantr bhagdwaj on police remand

CJP प्रदर्शन के दौरान मारपीट के आरोपी स्वतंत्र की कोर्ट में पेशी, एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

world map of un

यूनाइटेड नेशंस ने दुनिया का नक्शा बदला, भारत ने किया समर्थन, अमेरिका ने किया विरोध

mosque demolised

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद पर चल रहा बुलडोजर, बसपा सुप्रीमों मायावती, सांसद इकरा हसन ने जताया विरोध

दिल्ली में अब स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

2

2