KBP Times

भारत का इंटरनेट; दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहने का प्लान, ICANN से मेन सर्वर रुट की मांग

ICANN

ICANN : भारत अब इंटरनेट के मामले में किसी दूसरे देश के भरोसे नहीं रहना चाहता! आज भारत की इंटरनेट की डोर दूसरे देशों के हाथों में है. लेकिन भारत अब इसमें बदलाव की तैयारी कर रहा है. इसी को लेकर मोदी सरकार ने इंटरनेट पर देश की संप्रभुता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वैश्विक संस्था ICANN  के सामने भारत में ही मेन रूट सर्वर बनाने की मांग उठा दी है. अमेरिका के रास्ते आने-जाने वाले नेटवर्क ट्रैफिक और साइबर सुरक्षा के खतरों पर भारत के कड़े रुख को देखते हुए ICANN जल्द ही भारत के पक्ष में एक बड़ा फैसला ले सकता है.

अपना रूट सर्वर होना जरूरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के सचिव का कहना है कि इतनी बड़ी आबादी और इंटरनेट यूजर्स की सेफ्टी के लिए भारत के पास अपना रूट सर्वर होना जरूरी है. अगर भारत में ही मेन रूट सर्वर बनता है, तो भारत की डिजिटल संप्रभुता और इंटरनेट सुरक्षा को अभेद्य बनाया जा सकता है.

आखिर है क्या रूट सर्वर?
अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर रूट सर्वर है क्या? तो इसका जवाब है कि जब आप इंटरनेट पर किसी वेबसाइट का नाम टाइप करते हैं, कंप्यूटर को यह पता लगाना होता है कि वह वेबसाइट किस सर्वर पर मौजूद है. इस काम में रूट सर्वर इंटरनेट की मेन डायरेक्टरी की तरह काम करते हैं. सरल शब्दों मं कहें तो, रूट सर्वर खुद वेबसाइट का पता नहीं बताते, बल्कि यह बताते हैं कि उस पते की जानकारी कहां मिलेगी. इसके बाद DNS सिस्टम के दूसरे सर्वर सही IP एड्रेस खोजकर आपको वेबसाइट तक ले जाते हैं.

ICANN के बीच बातचीत शुरू

अभी ICANN के पास अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर, मिस्र और केन्या में ऐसे सर्वर हैं. अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल होना चाहता है. इसके लिए भारत सरकार और ICANN के बीच बातचीत शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार भारत को सभी 13 मेन रूट सर्वर्स को मिरर करने वाले 18 सर्वर्स का एक पूरा क्लस्टर मिल सकता है. हालांकि, यह एक लंबी और मुश्किल प्रक्रिया है.

क्या होगा इससे फायदा?
भारत सरकार का अगर यह प्रयास सफल होता है, तो देश में इंटरनेट के मामले में दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी. इससे यह फायदा होगा कि अगर कोई साइबर या मैलवेयर अटैक होता है, तो तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा. साथ ही इस तरह के खतरों को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइर्ड के गेटवे पर ही रोक लिया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : सबरीमाला मंदिर में अब AI करेगा भक्तों का स्वागत, रोबोटिक आंखें संभालेंगी भीड़

यह भी देखें: भरतपुर में जाटों की महापंचायत! OBC आरक्षण की मांग पर उमड़ा जनसैलाब | Hanuman Beniwal Hunkar Rally

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Hormuz Strain in Iran Revolutionary Guard

होर्मुज में जहाजों पर हमलों के बाद आवाजाही रुकी, ईरान का तेल सप्लाई रोके जाने का दावा

India-China Border dispute

भारत-चीन सीमा विवाद का अंतिम निर्धारण होना बाकी, ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें

Charu meena Pro

चारू मीणा बनीं जनसंपर्क अधिकारी, जयपुर कलेक्ट्रेट में संभाला पदभार

Email get mumbai mayor

मुंबई की मेयर को ईमेल; अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने, दिलजीत दोसांझ को मारने की धमकी

Protest in delhi

दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Search Operation

पुंछ में सेना की तलाशी अभियान में 7 संदिग्ध IED मिले, लाइट मशीन गन की मैगजीन भी मिली

India-Pakistan

UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पाकिस्तान अल्पसंख्यकों पर नसीहत न दे

Shradda model

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत के मामले में मॉडल श्रद्वा, उसकी बहन और ड्राइवर को जेल

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी, प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा

2

2