KBP Times

राजस्थान में सेमीकंडक्टर चिप उद्योग जल्द होगें स्थापित, राज्य सरकार ने की प्रक्रिया आसान

industries in rajasthan

Industries : राजस्थान में जल्द ही सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन शुरू हो सकता है। उद्योग और वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने इस संबंध में जानकारी दी है कि सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने नई नीति लागू की है। निवेश बढ़ाने और नए उद्योगों की राह आसान बनाने के लिए सरकार अब तक 34 नई नीतियां लागू कर चुकी हैं। विश्नोई मंगलवार को जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में इंडिया स्टोनमार्ट-2028 के आयोजन को लेकर रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- राज्य सरकार का फोकस उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।

इंडिया स्टोनमार्ट के लिए हुआ एमओयू

इंडिया स्टोनमार्ट-2028 के आयोजन के लिए रीको, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के बीच इस दौरान एमओयू साइन किया गया। उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, रीको के एमडी सुरेश ओला सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विदेशी खरीदारों और निवेशकों पर रहेगा फोकस

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा- राज्य सरकार राजस्थान को इंडस्ट्रियल हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। इससे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा- इंडिया स्टोनमार्ट-2026 की सफलता के बाद अब 2028 के आयोजन को और बड़े स्तर पर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। राठौड़ ने कहा- इंडिया स्टोनमार्ट-2028 में ज्यादा से ज्यादा देशों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विदेशी खरीदारों, निवेशकों और आर्किटेक्ट्स को जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही नई तकनीक, आधुनिक मशीनों और स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

17 से 20 फरवरी 2028 तक होगा आयोजन

इंडिया स्टोनमार्ट का 14वां संस्करण 17 से 20 फरवरी 2028 तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन से पहले 11 देशों में रोड शो होंगे। वर्ष 2026 के आयोजन में 450 प्रदर्शकों, 59 विदेशी कंपनियों और 58 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। आयोजन में 27 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे थे, जिससे यह देश के सबसे बड़े स्टोन बिजनेस आयोजनों में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें : सोना 552 रुपये हुआ सस्ता तो चांदी के दाम 4,421 रुपये गिरे

यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Teachers Day

27 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों से 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार, Teachers Day पर PM मोदी ने की मुलाकात

Miss World 2026

Miss World 2026 Award का ग्रैंड फिनाले आज, भारतीय सौंदर्य को रहेगा ताज मिलने का इंतजार

Car Accident

केरल में दर्दनाक हादसा, लॉरी से टकराई कार, 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Landslide in Nepal

नेपाल के दार्चुला में भूस्खलन, निचले इलाकों में अलर्ट जारी, आस-पास के क्षेत्र में खतरा

India-Pakistan team

Women’s Cricket Asia Cup 2026; भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में मुकाबला

kitchen

किचन से निकाल दें ये तीन चीजें, सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान

Swatantr Bhardwaj in police custody

दिल्ली पुलिस की हिरासत में ‘स्वतंत्र’, सीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

DRDO

रक्षा अनुसंधान में कैरियर बनाना है तो सीधी भर्ती का उठाए लाभ

Khabad House Pushkar

पुष्कर में इजराइली धर्मस्थल ‘खबाद हाउस’ फिर खुला, धार्मिक रस्में शुरु

2

2