KBP Times

सीजेपी के फाउंडर पर हमला करने वालों को मिली जमानत, साथियों ने किया स्वागत

CJP

CJP : जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को मंगलवार को जमानत पर छोड दिया गया। एडवोकेट बसंत पारीक के मुताबिक पुलिस ने पांचों को सोमवार को शांतिभग के आरोप में पकड़ा था। सभी को 20-20 हजार के बॉन्ड पर जमानत देते हुए 6-6 महीने के लिए पाबंद भी किया है। दरअसल, सोमवार को शहीद स्मारक पर प्रदर्शन के दौरान इन्होंने सीजेपी के फाउंडर पर हमला किया था। इस दौरान वहां मारपीट भी की गई थी।

साथियों ने किया स्वागत

विधायपुरी थाने से जमानत पर छूटने के बाद बाहर निकले आरोपियों का उनके साथियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सभी आरोपी युवक और उनके साथी नारेबाजी करते हुए थाने से बाहर निकले।
पारीक ने बताया- शांतिभंग में अरेस्ट हुए रोहित शर्मा, राकेश गुर्जर, अजय शर्मा और कुलदीप सिंह शेखावत दोस्त हैं। सभी काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखने गए थे। वहां विचारधारा नहीं मिलने के कारण झगड़ा हो गया।

3 युवक बेरोजगार, 2 एमबीए कर रहे हैं

जानकारी के अनुसार 2 युवक एमबीए कर रहे हैं, जबकि 3 बेरोजगार हैं। सोमवार को इनके साथी ने बताया था- गिरफ्तार होने वाले हमारे दोस्त-भाई हैं। हम समाज के लिए, राष्ट्रहित में काम करते हैं। जो राष्ट्र का विरोध करता है, हम उसका इलाज करते हैं। उन्होंने कहा- ये जो मच्छर थे, वे राष्ट्र के विरोध में थे। ये हमारे हिंदू समाज को भड़का रहे थे, इसलिए हमारा दिमाग खराब हो गया था, ऐसे में इनका इलाज कर दिया।

दीपके का अरोप, आरएसएस के लोगों ने हमला किया

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के लोगों का हाथ था। उन्होंने कहा- जब भी कोई सरकार या उसकी विचारधारा के खिलाफ बोलता है, तो ऐसा ही होता है। इसमें कुछ नया नहीं है।

यह भी पढ़ें: “बहुत दूर जा रहा हूं,Sorry…” सुसाइड नोट लिखकर सीकर में NEET स्टूडेंट ने फंदा लगाकर दी जान

यह भी देखें: चुनाव में वादे, बाद में भूल गए नेता? बिलोंची गांव की समस्याओं ने खोली विकास की पोल | KBP Times

 

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

Himachal Accident

हिमाचल में चलती टाटा सूमो गाड़ी पर गिरी चट्टान, 13 लोगों की मौत, 2 घायल

2

2