KBP Times

“बहुत दूर जा रहा हूं,Sorry…” सुसाइड नोट लिखकर सीकर में NEET स्टूडेंट ने फंदा लगाकर दी जान

NEET Student Suicide

NEET Student Suicide: राजस्थान के सीकर जिले से नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है. उद्योग नगर थाना क्षेत्र के पिपराली रोड स्थित एक आवासीय रेजिडेंसी में रहने वाले 22 वर्षीय उमेश माली ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उद्योग नगर थानाधिकारी राजेश बुडानिया के जानकारी देते हुए बताया कि मृतक उमेश माली झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के कारी गांव के रहने वाला था.

सीकर में रहकर NEET परीक्षा की तैयार कर रहा था छात्र
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उमेश माली पुत्र लक्ष्मणराम माली सीकर में अपनी मां, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वो तीसरी बार नीट परीक्षा देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन 21 जून को होने वाली परीक्षा से ठीक 6 दिन पहले उमेश ने सुसाइड कर लिया. उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का काम करते हैं. उसके परिवार ने सीकर के पिपराली रोड स्थित एक आवासीय बिल्डिंग में फ्लैट लिया हुआ था, जहां रहकर उमेश पढ़ाई कर रहा था. सोमवार को उमेश अपनी मां को गांव छोड़कर वापस आया और दोपहर में उसकी बड़ी बहन और छोटा भाई फ्लैट पर पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटका मिला. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर श्री कल्याण राजकीय अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा है मैं बहुत दूर जा रहा हूं, पता नहीं कहां जा रहा हूं. सॉरी..पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.

सीकर में पहले भी NEET स्टूडेंट ने की आत्महत्या
बता दें कि पिछले महीने भी सीकर में एक नीट अभ्यर्थी ने आत्महत्या कर ली थी. 15 मई को पिपराली रोड क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रहे गुढ़ा निवासी प्रदीप माहिच ने फंदा लगाकर जान दे दी थी.

ताजा खबरें

ताजा खबरें

Starship rocket

सबसे ताकतवर रॉकेट ‘Starship’ का टेस्ट कामयाब, पानी में पहली बार सुरक्षित लैंडिंग

Rahul Gandhi speak

राहुल गांधी बोले – शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का मंत्रालय बदलना भी नहीं मंजूर

Mohan Bhagwat

मोहन भागवत का बड़ा बयान-युवाओं से संवाद करें, शक्ति नहीं दिखाएं, अब पहले का समय नहीं

Students Protest

जयपुर में छात्र आंदोलन का असर, प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Donald Trump

अमेरिका को अंदेशा ईरान की मदद कर रहे चीन और रुस, ट्रम्प बोले-दोनों देश नहीं दें दखल

Jhandu Kumar

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026; भारत को पैरा पावरलिफ्टिंग में मिला कांस्य पदक , बॉक्सिंग में भी जीत

Central Government Action

पेपर लीक मामले में केन्द्र सरकार का एक्शन, NTA के 47 अफसर बर्खास्त

Meen Rashi

मीन राशि व लग्न के जातक का जानें स्वभाव और व्यक्तित्व

cloth market of bihar

बिहार में मारवाड़ी बाजार, देश के बड़े टेक्सटाइल बाजारों और फैक्ट्रियों से आते हैं कपड़े

2

2